Header Ads

Buxar Top News: बिहार सरकार द्वारा एक कलंक को धोने में लगा दूसरा कलंक - रांकपा |



बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर:  बिहार प्रदेश राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रदेश महासचिव सह बक्सर जिला प्रभारी विनोधर ओझा और प्रदेश सचिव डा. सुभाषचन्द्र ओझा ने बिहार बोर्ड द्वारा प्रकाशित इंटर के परिणाम पर गहरा दुःख व्यक्त करते हुए कहा कि बिहार सरकार ने कदाचार के लगे कलंक को मिटाने के लिए 8 लाख विद्यार्थियों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया |
 अपने कर्तव्यों के र्निवहनपठन-पाठन किए वगैर अपने अधिकारों का प्रयोग करते हुए इतनी कड़ाई से परीक्षा ली कि लाख विद्यार्थी फेल कर गए। जब बिहार सरकार सीबीएसई पैटर्न पर परीक्षा ले रही है तो पढ़ाई और कौपी की जांच भी उसी तरह से कि जानी चाहिए थी। ऐसा किया गया होता तो इतने विद्यार्थी फेल नहीं करते बिहार अपनी मेधा का डंका अन्य प्रदेशो में बजाने वाला लाख छात्रों के फेल होने से पुनः कलंकित हुआ है। एक कलंक को धोने के चक्कर में दूसरा कलंक लग गया। 




No comments