Header Ads

Buxar Top News: बाइक की धक्के से वृद्ध महिला की मौत ....



बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर: बक्सर कोचस मुख्य मार्ग पर राजपुर थानान्तर्गत भलुहां बाजार के पास बाइक की धक्के से 65 वर्षीय देवमुनी देवी मौत हो गयी। 

इस घटना के बारे में ग्रामीणों ने बताया कि उतमपुर गांव के प्रभु पासवान की 65 वर्षीय पत्नी देवमुनी देवी राजपुर में गैस रिसाव से झुलस कर हुयी मौत के बाद अपने रिश्तेदार मृतक अशोक पासवान के घर जाने के लिए बक्सर पकड़ने के लिए रोड को पार कर रही थी। इसी बीच बक्सर की तरफ से तेज गति में जा रहा बाइक सवार की चपेट में आने से महिला बुरी तरह से घायल हो गयी। जिसे ईलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र राजपुर लाया गया | जहां से बेहतर ईलाज के लिए बक्सर रेफर कर दिया गया। लेकिन अस्पताल पहंुचने से पहले ही बीच रास्ते में ही इसने दम तोड़ दिया। 

वहीं इस घटना के बाद मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने बाइक को पकड़ लिया जबकि चालक भागने में सफल हो गया | लेकिन कुछ ही देर बाद राजपुर गांव से पहंुचे कुछ युवकों ने ग्रामीणों के साथ झगड़ा करते हुए बाइक लेकर भागने में सफल हो गये | इस दौरान कुछ समय के लिए भलुहां बाजार में अफरा तफरी का माहौल कायम हो गया.ग्रामीणों द्वारा कयास लगाया जा रहा है कि उक्त बाइक राजपुर के ही किसी व्यक्ति की हो सकती है | इधर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्र्टमाटम के लिए बक्सर भेंज दिया है | सामाचार लिखे जाने तक परिजनों द्वारा कोई प्राथमिकी दर्ज नहीं करायी गयी है | लेकिन मृतक के देवर लालबचन पासवान ने बताया कि गाड़ी तथा चालक की पहचान कर ली गयी है | जिसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की जायेगी। 


No comments