Header Ads

Buxar Top News: मौसम की करवट से गर्मी से राहत, किसानों के लिए उत्तम, आंधी से जनजीवन प्रभावित ...



बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर: शुक्रवार रात से मौसम ने अचानक करवट ली, जिससे तेज हवाओं के बारिश भी हुई | मौसम के इस परिवर्तन को जानकार प्री-मानसून बता रहे हैं | आत्मा के डॉ. देवकरण ने बताया कि प्री-मानसून की इस बारिश से ढैंचा की खेती कर रहे किसानों को खासा लाभ मिला है | उन्होंने कहा कि जिन किसानों ने अभी तक ढैंचा के बीज नहीं डाले हैं वे अभी भी बीज दाल दें | वहीँ उन्होंने यह भी बताया कि तेज हवाओं के कारण सूरजमुखी तथा आम एवं जामुन के किसानों को नुक्सान हुआ है | उन्होंने मौसम के पूर्वानुमान में बताया कि अभी बारिश होने की सम्भावना बनी हुई है |

वहीँ दूसरी ओर बीती रात आयी तेज आंधी ने कई जगहों पर पेड़ों को उखाड़ दिया जिससे आवागमन बाधित हो गया | वहीँ कुछ जगहों पर दीवार गिरने की भी सूचना मिली है | हालांकि, जानमाल की कोई क्षति की सूचना नहीं है | कई इलाकों की बिजली भी पूरी रात गुल रही | प्रकृति के बदले रूप से लोगों को तपिश भरी गर्मी से राहत मिली है |  

No comments