Header Ads

Buxar Top News:व्हाट्सएप का गलत इस्तेमाल पड़ा महंगा, लड़की को भेजा अश्लील सन्देश, दो आरोपियों को जेल ...


बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर: सूचनाओं के आदान-प्रदान के लिए सशक्त माध्यम बन रहे व्हाट्सएप का गलत इस्तेमाल कैसे महंगा पड़ सकता है इसका उदाहरण बक्सर में देखने को मिला | एक लड़की ने अश्लील सन्देश भेजने वाले तीन लड़कों के खिलाफ़ नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है | तीनों आरोपी नगर थानान्तर्गत चरित्रवन के रहने वाले हैं | मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस ने त्वरित कारवाई करते आरोपी तीन लड़कों में से दो को गिरफ्तार कर लिया | वहीँ एक आरोपी पकड़ से बाहर है | गिरफ्तार युवकों को पुलिस अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया | 



No comments