Header Ads

Buxar Top News: घर-घर जाकर पं.दीनदयाल उपाध्याय के बारे में बताएँगे भाजपा कार्यकर्ता


बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर:  सोमवार को भाजपा की बैठक जिलाध्यक्ष राणा प्रताप सिंह की अध्यक्षता में जिला कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक में बतौर अतिथि भाजपा के प्रदेश सह संगठन मंत्री शिवनरायण महतो उपस्थित रहे। 
बैठक में मुख्य रूप से पूरे देश में पार्टी द्वारा चलाये जा रहे पं. दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी महासम्पर्क अभियान की समीक्षा की गईं। मौके पर संबोधित करते हुए संगठन मंत्री ने कहा कि यह अभियान वैसे तो पूरे वर्ष चलेगा मगर पार्टी ने यह र्निणय लिया है कि 16 मई से 15 जून तक सभी बूथों के प्रत्येक घर जाकर कार्यकर्ता मित्र पं. दीनदयाल जी के बारे में बतायेंगे। बैठक को जिलाध्यक्ष राणा प्रताप सिंहप्रदीप दुबेविश्वनाथ राम आदि ने संबोधित किया। जबकि मौके पर माधुरी कुंवरसतीश त्रिपाठीपुनीत सिंहसुशील रायराजाराम पाण्डेय, निर्भय रायआदित्य चौधरीसुनील सिंहअनिल तिवारीजयप्रकाश चौबेतारचन्द शर्माश्रीभगवान सिंहधनन्जय रायज्वाला सैनीजयप्रकाश राय समेत अन्य उपस्थित रहे।




No comments