Header Ads

Buxar Top News: पैक्स अध्यक्ष को गिरफ्तार करने गयी पुलिस पर हमला, रायफल लूटने का प्रयास ...

फ़ाइल इमेज


बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर: गुरुवार को डुमरांव थानाक्षेत्र के कसियां गांव में पैक्स अध्यक्ष को गिरफ्तार करने गयी पुलिस पर पैक्स समर्थकों ने हमला कर दिया और साथ पुलिस से पैक्स अध्यक्ष को छुड़ाने के बाद राइफल छीनने का भी प्रयास किया गया |  आक्रोशित लोगों के गुस्से को देखते हुए पुलिस टीम को वापस लौटना पड़ा | वहीं दूसरी तरफ़ इस घटना के बाद काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल कायम रहा | 
घटना की पुष्टि करते हुए थानाध्यक्ष सुबोध कुमार ने बताया कि मामले में 17 लोगों के विरुद्ध नामजद प्राथमिकी दर्ज की गयी है |

उन्होंने बताया कि गुरुवार की देर शाम 90/17 कांड संख्या में पुलिस कसियां पैक्स अध्यक्ष वीर बहादुर सिंह को गिरफ्तार करने गयी थी | पुलिस पैक्स अध्यक्ष को गिरफ्तार कर ले जा रही थी  तभी उनके समर्थकों ने हमला कर दिया और जवानों के राइफल लूटने का प्रयास किया | आक्रोशित भीड़ ने पुलिस के साथ धक्का-मुक्की कर गिरफ्तार पैक्स अध्यक्ष को छुड़ा लिया | 

इधर, पैक्स अध्यक्ष का कहना है कि पुलिस टीम बिना किसी आरोप के घर में घुस गयी और महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार करने लगी | इसका विरोध करने पर उनको फंसाने के लिए आरोप लगाया जा रहा है |

मामले को लेकर वीर बहादुर सिंह और उनके समर्थकों पर पुलिस बल पर हमला करने, सरकारी कार्य में बाधा डालने और राइफल छीनने का प्रयास करने के तहत मामला दर्ज किया गया है | वहीं पुलिस नामजदों की गिरफ़्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है |





No comments