Buxar Top News: जिलाधिकारी ने ली नोडल पदाधिकारियों की क्लास, कहा- स्वयं तय करें, सरकारी कर्मी हैं या मजदूर ...
बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर: सदर प्रखंड के किसान भवन के ऊपरी तल्ले पर तीस चालीस की संख्या में बैठे लोगों की धड़कने तेज रफ्तार में दौड़ रही थी। मामला कोई डरावना नहीं था ये तो जिलाधिकारी की क्लास चल रही थी। बक्सर प्रखंड के सभी नोडल अधिकारी तथा पंचायतो के सभी नोडल पदाधिकारी आज जिला के सबसे अला अधिकारी के सामने अपने कामो का हिसाब दे रहे थे।
लेकिन, शायद मातहतों को यह नहीं मालूम था कि वे जिलाधिकारी को अपने कामो का हिसाब दे सकते हैं, पर सच को नही छुपा सकते। और आखिरकार हुआ भी यही | नोडल पदाधिकारियो के कामो से नाखुश जिलाधिकारी ने जम कर नोडल पदाधिकारियो को डांट पिलाई। जिलाधिकारी ने कहा कि जो आठ घंटे काम करते है वो मजदूर है जबकि सरकारी कर्मी 20 घंटे काम करते है तब जाकर काम पूरा होता है।हमे यह स्वयं निर्णय लेना होगा कि मजदूर है या सरकारी कर्मचारी।
बहरहाल, अब सवाल इतना है कि डी एम की बातों का असर "सरकारी कर्मियों" पर इन पर कितना होता है।
- पुष्पेन्द्र पाण्डेय |
Post a Comment