Header Ads

Buxar Top News: चार बच्चों की माँ ने ने लगाया पति तथा देवर पर रंगभेद का आरोप, 5 लाख के लिए रात में ही घर से निकाला ...




बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर: ब्रम्हपुर थानान्तर्गत भरियार गाँव में एक विवाहिता ने अपने पति तथा देवर पर रंगभेद करते हुए दहेज़ की मांग तथा मारपीट का आरोप लगाते हुए महिला थाने में नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है



अपने आवेदन में महिला ने बताया है कि तकरीबन सात साल पूर्व उसकि शादी भारियार गाँव के रहने वाले रामाकान्त राम के पुत्र राजकुमार के साथ हुई थी | इस शादी से उनके दो पुत्र तथा दो पुत्रियाँ हैं | शादी के बाद से ही उसके पति तथा उसके देवर उसे काली-कलूटी कह कर चिढ़ाते रहते थे | यही नहीं विरोध करने पर वे उसके साथ मारपीट भी करते थे | शादी के बाद से वे दहेज़ में 5 लाख की मांग भी किया करते थे | इन्ही सब परेशानियों के बीच विगत 13 जुलाई को रात्रि करीब 9 बजे उन्होंने मारपीट कर विवाहिता को घर से निकाल दिया |


मामले में उसने पति राजकुमार तथा देवर भोला राम तथा एक अन्य राम किशुन राम पिता शिवचंद्र राम ए खिलाफ महिला थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है |
थानाध्यक्ष कंचन कुमारी ने बताया कि महिला के द्वारा प्राप्त आवेदन के आधार पर मामले की जांच की जा रही है 




No comments