Header Ads

Buxar Top News: कोरानसराय गोलीबारी मामले में आरोपी बीडीसी गिरफ्तार ...



बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर: मंगलवार की शाम कोरानसराय थाना क्षेत्र के नाजिरगंज गांव में में हुई गोलीबारी के मामले में पुलिस ने बीडीसी सहित अन्य को गिरफ्तार किया है |
थानाध्यक्ष नंदन कुमार ने बताया कि बीडीसी राकेश कुमार व अरविंद सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है | मामले में दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर प्राथमिकी दर्ज कराई है, जिसमें सात नामजद आरोपी भी शामिल है | आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस लगातार प्रयास भी कर रही है |
ज्ञात हो कि मंगलवार की शाम पूर के भूमि विवाद व पैसों की लेनदेन मामले में पंचायत समिति सदस्य राकेश कुमार और अरविंद सिंह के बीच मारपीट हुई जिसमें गोलियां भी चलने लगी |

इस मामले में बीडीसी राकेश कुमार ने अरविंद सिंह, महेन्द्र सिंह व सुरेन्द्र सिंह पर जबकि दूसरे पक्ष के अरविंद सिंह ने राकेश कुमार, अशोक कुमार, टुनटुन महतो और मुनमुन महतो के खिलाफ नामजद  प्राथमिकी दर्ज कराई थी | 





No comments