Header Ads

Buxar Top News: वसुधा केंद्र संचालक को पितृ शोक, शोकाकुल लोगों ने व्यक्त की संवेदना ...




बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर: शनिवार रात को करीब 11 बजे सहज वसुधा केंद्र, ग्राम- ओड़ी के संचालक अनिरुद्ध तिवारी के पिता दरोगा तिवारी का आकस्मिक निधन हो गया |


स्व. तिवारी का अंतिम संस्कार बक्सर स्थित श्मशान घाट पर रविवार को कर दिया गया | स्व. तिवारी की अंतिम यात्रा के दौरान जिले के अनेकों वसुधा केंद्र संचालकों के साथ-साथ बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए | बक्सर की आवाज संस्था के रामनारायण, सी.सी. एशोसिएशन के अध्यक्ष अश्विनी कुमार चौबे, उपाध्यक्ष विवेक कुमार सचिव संतोष यादव, सदस्य अभिमन्यु, नन्दलेश समेत कई संचालकों ने शोक संवेदना वयक्त की | सभी ने इस दुखद परिस्थिति में स्व. तिवारी के परिजनों के साथ खड़े रहने की बात कही |





No comments