Header Ads

Buxar Top News: संगठनात्मक तरिके से मानवबल का उपयोग कर सामूहिक खेती से होगा आर्थिक लाभ ...



बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर: आत्मा द्वारा सदर प्रखण्ड स्थित ई किसान भवन में शुक्रवार को दो दिवसीय कृषक वैज्ञानिक वार्तालाप कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आत्मा के परियोजना निदेशक देवनंदन राम ने बताया कि इसका उदेश्य किसानों को मौसमी फसलों का बुवाई से कटाई तक प्रबंधन करना है। इसमें आत्मा के मार्गदर्शिका के अनुसार प्रत्येक वर्ष वार्तालाप आयोजित किया जाता है, जिसमें मौसमी फसलों के अनुसार फसल प्रबंधन पर चर्चा की जाती है। इस दो दिवसीय कार्यक्रम के दौरान किसानों ने खरीफ मौसम सम्बंधित समस्याओं से वैज्ञानिकों को अवगत कराया। आत्मा के प्राजेक्ट डायरेक्टर देवनंदन राम ने किसानों को कृषक हितार्थ समूह से जुड़ने की सलाह दी ताकि संगठनात्मक तरिके से मानवबल का उपयोग कर सामूहिक खेती को बढ़ावा मिल सके। इससे फसल के आर्थिक लागत में कमी के साथ बाजार आसानी से उपलब्ध हो जाता है। उन्होंने खरीफ फसल में उगायी जाने वाली सब्जियों के प्रबंधन पर प्रकाश डाला। कृषि विज्ञान केन्द्र,बक्सर के प्रभारी कार्यक्रम समन्वयक डाॅ. देवकरण ने बताया कि फसलों का ससमय प्रबंधन न होने से उत्पादन प्रभावित होता है। इस हेतु समयानुसार फसल प्रबंधन बेहद जरुरी है। केेभीके के प्लांट ब्रिडींग विशेषज्ञ हरिगोविंद ने बताया कि फसलों में सूक्ष्म पोषक तत्व अत्यधिक पैदावार के कारक हैं। कार्यक्रम को रघुकुल तिलक, बालाजी, चंदन कुमार सिंह द्वारा सुल बनाया गया। वार्तालाप में प्रखंड तकनिकी प्रबंधक अजय कुमार सिंह, आशीष कुमार शुक्ला, विकास कुमार राय, वेदप्रकाश कुमार, सौरभ कुमार सहित राधा प्रसाद सिंह, उदय प्रसाद सिंह, रामदल सिंह, मुन्ना कुमार, ओमप्रकाश कुमार राम, धर्मेन्द्र सिंह, संतोष सिंह, संत सिंह सहित सभी प्रखंडों के कृषक उपस्थित थे।





No comments