Header Ads

Buxar Top News: प्रखंड विकास पदाधिकारी मनोज कुमार को भेंट किया गया स्मृति चिन्ह ...


बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर: बक्सर से स्थानांतरित हो रहे हरदिल अजीज प्रखंड विकास पदाधिकारी मनोज कुमार तथा उनकी धर्मपत्नी को एक स्मृति चिन्ह भेंट किया गया |

 स्मृति चिन्ह के रूप में प्रखंड विकास पदाधिकारी की सपत्निक एक स्केच आर्ट के द्वारा बनाई गयी तस्वीर भेंट की गयी | स्मृति चिन्ह भेंट करने वालों में लोजपा के युवा नेता सुप्रभात गुप्ता, समाजसेवी राजेश गुप्ता तथा नगर के नई बाज़ार के निवासी राजा कुमार केशरी शामिल रहे | सुप्रभात ने बताया कि नगर के नई बाज़ार के रहने वाले राजा कुमार स्केच आर्ट के एक अच्छे कलाकार हैं | उन्होंने वर्तमान जिलाधिकारी रमण कुमार, आरक्षी अधीक्षक उपेन्द्र कुमार शर्मा समेत कई जानी मानी हस्तियों की तस्वीरे बनाई हैं तथा वाहवाही बटोरी है | हालांकि, उनकी यह कला अब आर्थिक विषमताओं के कारण काफी हद तक प्रभावित हो रही है |
वहीँ प्रखंड विकास प्रखंड विकास पदाधिकारी मनोज कुमार तथा उनकी धर्मपत्नी ने इस स्मृति चिन्ह को सबसे यादगार तोहफ़ा बताते हुए सुप्रभात गुप्ता तथा बक्सर के लोगों के स्नेह को कभी न भूलने वाला बताया |  






No comments