Header Ads

Buxar Top News: 71 वां स्वतंत्रता दिवस : किला मैदान में प्रभारी मंत्री ने किया ध्वजारोहण, जिलाधिकारी की दुःखद मौत के कारण फ़ीका रहा उत्साह ...





बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर: स्वतंत्रता का राष्ट्रीय पर्व देश के सभी सभी उत्सवों से बढ़कर है। मंगलवार की सुबह देश की आजादी के 71 साल पूरे होने का संदेशा लेकर आयी |


71 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर स्कूलों और सरकारी प्रतिष्ठानों में पूरे शान के साथ तिरंगा लहराया | हालांकि, मौसम की बेईमानी को देखकर ऐसा लगा कि कहीं झंडातोलन कार्यक्रम में कोई व्यवधान ना उत्पन्न हो जाए | हालांकि, हल्की बूंदाबांदी के बाद मौसम में सुधार हो गया | 

स्वतंत्रता दिवस के दौरान बक्सर की सड़कों पर स्कूली बच्चे हाथों में तिरंगा लिए दिखे। वहीं, जिला प्रशासन द्वारा किला मैदान में मुख्य समारोह के दौरान प्रभारी मंत्री मंत्री कृष्ण कुमार ऋषि ने राष्ट्रीय ध्वज  फहराया | इस दौरान सदर विधायक संजय कुमार तिवारी, जिलाधिकारी मोबिन अली अंसारी, आरक्षी अधीक्षक राकेश कुमार समेत जिला प्रशासन के तमाम पदाधिकारी मौजूद रहे | परंपरा के अनुसार प्रभारी मंत्री ने लोगों को संबोधित करते हुए उन्हें स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए बताया कि जिले में विकास की रुकी हुई योजनाओं को लेकर उन्होंने कल जिला प्रशासन के अधिकारियों से जानकारी ली है जिनको प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाएगा | 
इस दौरान जवानों मार्च पास्ट किया |

हालांकि, इस बार जिलाधिकारी की दुखदायी मौत को लेकर प्रशासन ने अन्य कार्यक्रमों को रद कर दिया है। जिसके चलते झांकियां वगैरह नहीं निकाली गयी |













No comments