Header Ads

Buxar Top News: जदयू ने इटाढ़ी में चलाया सदस्यता अभियान, 75 सदस्य बने


बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर: आज सोमवार जनता दल   यु० तकनिकी प्रकोष्ठ  इटाढ़ी  में सदस्यता अभियान की शुरुआत की गयी, जिसमे 75 लोगों को जनता दल यु० के प्रारंभिक सदस्य बनाया गया और 3 सक्रीय सदस्य बनाये गए |
 जनता दल यु०  तकनिकी प्रकोष्ठ के  ई०  रवि प्रकाश  उर्फ़ पिंटू ने बताया कि माननीय मुख्यमंत्री सह राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नितीश कुमार के द्वारा निर्देश दिया गया है की जनता दल यु० को पंचायत स्तर तक मजबूत करना है तथा ज्यादा से ज्यादा लोगो को सदस्य बनाकर जनता दल को मजबूत करना है उसी के तहत आज इटाढ़ी में 75 लोगों को सदस्य बनाया गया और 3  सक्रीय सदस्य बनाये गए | जो भी सक्रीय सदस्य  बनाये जायेंगे उन्हें पार्टी का पदाधिकारी बनाया जायेगा | सदस्यता अभियान में धर्मपाल पासवान, रविंद्र, संतोष कुमार सिंह, रविंद्र नाथ पाठक, विवेक कुमार, सोनू लाल पांडेय, शिव जी सिंह, मो० अशरफ , अनुज मौर्या, मुन्ना कुमार सिंह, गोपाल सिंह, दीपक कुमार , अमित कुमार, प्रेम कुमार सिंह, सोनू लाल पांडेय, वेद व्यास, सलामुद्दीन , तरुण कुमार, मंगलम कुमार आदि ने भाग लिया |








No comments