Header Ads

Buxar Top News: अंतरराष्ट्रीय फिल्म अवार्ड समारोह (आईबीफा) में सम्मानित हुए भोजपुरिया ...












बक्सर टॉप न्यूज़: याशी फिल्म्स और ढिशुम टीवी द्वारा भोजपुर अंतरराष्ट्रीय फिल्म अवार्ड समारोह (आईबीफा) का आयोजन 16 जुलाई लंदन के इंडिगो 2 में हुआ।

इस समारोह में भारतीय पर्यटन विभाग द्वारा भोजपुरी फिल्मों के मेगास्टार और दिल्ली के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष तथा सांसद मनोज तिवारी को इंक्रेडेबल इंडिया स्टार आफ मिलेनियम अवार्ड यानी सदी के सबसे अतुल्य भारतीय सितारे का सम्मान दिया गया। यह सम्मान मनोज तिवारी को दिया गया तो लंंदन में मौजूद हजारों लोगों ने खड़े होकर मनोज तिवारी का स्वागत किया। प्रदेश अध्यक्ष दिल्ली सह सांसद मनोज तिवारी से युवा समाजसेवी सह आरटीआई एक्टिविस्ट एवं बक्सर टॉप न्यूज़ के सह संपादक अमित राय की बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि, "यह समझा जा सकता है कि भोजपुरी अंतरराष्ट्रीय फिल्म अवार्ड समारोह ने जहां एक ओर भोजपुरी की आवाज को गांव से निकाल कर सात समन्दर पार परदेस में लाकर चर्चित कर दिया वहीं दूसरी ओर भोजपुरी की दुनिया को विस्तार देते हुए अंतरराष्ट्रीय प्लेटफॉर्म दिया।"


हालांकि विदेशी धरती पर यह तीसरा अंतर्राष्ट्रीय भोजपुरी फिल्म अवार्ड (आईबीफा) समारोह हुआ है। इससे पहले मॉरिशस और दुबई में भी यह समारोह आयोजित किया जा चुका है, लेकिन इंग्लैंड की राजधानी लंदन में रविवार को हुए इस समारोह की चर्चा भोजपुरी के दिग्गज कलाकारों की उपस्थिति से और भी चर्चित हो गयी। अमित ने बताया कि इस मौके पर पर रवि किशन को आईबीफा में क्रिटिक्स अवॉर्ड से नवाजा गया। जबकि बेस्ट फिल्म - आशिक आवारा, बेस्ट एक्टर - पवन सिंह, बेस्ट एक्ट्रेस - मधु शर्मा, बेस्ट डेब्यू (फीमेल) - शिविका दिवान, बेस्ट डायरेक्टर -असलम शेख, बेस्ट एक्टर (निगेटिव रोल) - अवधेश मिश्रा, बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर - मनोज टाईगर, बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस - शुभी शर्मा, बेस्ट सेंसेशनल डांसिंग अवार्ड - सीमा सिंह, बेस्ट एक्टर इन कॉमिक रोल - सुर्या द्विवेदी, बेस्ट सिंगर (मेल) - पवन सिंह, बेस्ट सिंगर ( फीमेल) - प्रियंका सिंह, बेस्ट म्यूजिक डायरेक्टर - मधुकर आनंद, बेस्ट लिरिक्स राईटर - प्यारेलाल यादव, बेस्ट जोड़ी - दिनेश लाल यादव निरुहुआ और आम्रपाली, बेस्ट कोरियोग्राफर - कानू मुखर्जी, बेस्ट कैमरामैन - बासू , बेस्ट फाईट डायरेक्टर - अंजली पठान, बेस्ट एडिटर - प्रीतम नायक, आईबीफा परर्सालिटी अवॉर्ड - मधुदुवेन्द्र राय, आइटम क्वीन अवार्ड - सम्भावना सेठ को दिया गया। जबकि बेस्ट म्यूजिक रिकॉर्डिंग के लिए ड्रीम स्टूडियो वाराणसी (पंकज) राय को सराहा गया।







No comments