Header Ads

Buxar Top News: सिर्फ मनोरंजन के लिए नहीं हैं प्रेमचंद की रचनाएं-भोजपुरी साहित्य मंडल |



बक्सर टॉप न्यूज़: हिन्दी साहित्य के महान कथाकार और विश्व साहित्य की विभूति उपान्यास सम्राट प्रेमचन्द की 108वीं जयंती भोजपुरी साहित्य मण्डल, बक्सर की ओर से आर्या एकाडमी परिसर में अनिल कुमार त्रिवेदी की अध्यक्षता में मनायी गई।

कार्यक्रम की शुभारम्भ अतिथियों द्वारा प्रेमचन्द के तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। जयंती समारोह को संबोधित करते हुए डा. अरूण मोहन भारवी ने कहा कि प्रेमचन्द का साहित्य ग्रामीण शोषण और सामंती जुल्म के खिलाफ भारतीय नवजागरण एवं राष्ट्रीय आन्दोलन की उपज है। अनिल कुमार त्रिवेदी ने कहा कि उनकी रचनाऐंक केवल मनोरंजन के लिए न होकर किसानों के शोषण, निर्धनता, अशिक्षा, अंधविश्वास, विधवा समस्या, जाति भेद एवं मध्यमवर्गीय कुष्ठा को उजागर करने का औजार बनी है। समारोह को रामेश्वर मिश्र, महेश ओझा, शिवबहादुर पाण्डेय, रजनीकांत राकेश, रामाकांत तिवारी, आदित्य, अनिल चौबे, दिनेश राय, अजीत तिवारी आदि ने संबोधित किया। 





No comments