Header Ads

Buxar Top News: सद्भावना दिवस के रुप में मनाया गया पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी का जन्मदिन ..








बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर: जिला कांगे्रस कमिटी की ओर से पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व. राजीव गांधी की 73वीं एवं पूर्व मंत्री स्व. पं. जगनारायण त्रिवेदी के 93वीं जयंती के अवसर पर जिलाध्यक्ष तथागत हर्षवर्द्धन की अध्यक्षता में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन कांग्रेस कार्यालय में किया गया। इस मौके पर श्री हर्षवर्द्धन ने स्व. राजीव गांधी को भारतीय इतिहास का सबसे विकास प्रिय चेहरा बताते हुए उनके द्वारा किये गये कार्यों की बिंदुआर चर्चा किया, तथा स्व. पं. त्रिवेदी को शाहाबाद कांग्रेस का सबसे सशक्त हस्ताक्षर की संज्ञा दिया। श्रद्धांजली सभा के उपरांत जिले के राजपुर प्रखण्ड के कथराई ग्राम स्थित राजीव गांधी स्मृति उद्यान के निर्माण स्थल पर स्व. गांधी की स्मृति में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसका संयोजन मृत्युंजय राय गांधी के द्वारा किया गया। उपरोक्त कार्यक्रमों में पूर्व विधायक श्रीकांत पाठक, पूर्व मंत्री स्व. त्रिवेदी के सुपुत्र अनिल कुमार त्रिवेदी, कामेश्वर पाण्डेय, राहुल आनंद, सतेन्द्र ओझा, राजर्षि राय, विनय सिंह, दमरी राय, गंगा विशुन राम, नंदकिशोर लाल, ब्रजेश पाठक, अनुराग त्रिवेदी, साधना पाण्डेय, दीपा देवी, चंदा देवी, चंद्रशेखर पाठक, बुच्चा उपाध्याय, करूणानिधि दूबे, सुरेश जायसवाल, जमाल अली, मनोज ओझा, रामाकांत चौबे, राजारमण पाण्डेय, अजय ओझा, संजय दूबे, राम प्रसन्न द्विवेदी आदि शामिल रहे। कार्यक्रम के अंत में कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष अनिरूद्ध पाण्डेय के कनिष्ठ पुत्री शिवानी के आसमयिक निधन पर शोक प्रगट किया गया। संचालन जिला उपाध्यक्ष बजरंगी मिश्रा ने किया।

दूसरी ओर बक्सर जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष कुंवर विजय सिंह के निवास स्थान रानी कोठी स्थित मैदान में युगदृष्टा, संचार क्रांति के जनक, शांतिदूत, भारत रत्न, भारत के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी जी के जन्मदिवस पर एक  कार्यक्रम आयोजित किया गया समारोह में राजीव गांधी के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ नेता एवं कमलेश कुमार सिंह, बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव डॉ.मनोज कुमार पांडेय जदयू के वरिष्ठ नेता शिवजी चौधरी, बक्सर जिला कांग्रेस कमिटी के उप सचिव अनिल कुमार उपाध्याय, धनंजय सिंह, हरीश जी, शिवद्वार ठाकुर, रामचंद्र राम, उमेश कमकर, संतोष सिंह, बिट्टू सिंह, गोरख सहित सैकड़ों लोगों ने राजीव जी के अधूरे कार्यों को पूरा करने का संकल्प लिया |











No comments