Header Ads

Buxar Top News: एक पेड़ लगाने से सौ वर्षों तक स्वच्छ हवा एवं प्राकृतिक सौंदर्य के आनंद की होती है प्राप्ति - प्रदीप दूबे |






बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर: युवा समाजसेवी एवं आरटीआई कार्यकर्त्ता विक्रांत राय के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में एक व्यक्ति एक पेड़ संदेश के साथ चौसा प्रखंड के ग्राम डेहरी में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसके साथ ही उपस्थित प्रत्येक नागरिकों ने अपने-अपने जन्मदिवस पर कमसे कम एक पौधा लगाने का संकल्प भी लिया। पौधरोपण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा के चर्चित नेता व पूर्व विधानसभा प्रत्याशी प्रदीप दूबे ने कहा कि विक्रांत राय के जन्मदिन पर केक काटने के साथ-साथ 5 पेड़ लगाया गया। जो एक अच्छी शुरुआत है। उन्होंने कहा कि प्रकृति को सुंदर और जीवनोपयोगी बनाने के लिए इस पखवाड़े में सभी नागरिकों को पौधरोपण के लिए प्रेरित किया जा रहा है। एक पौधा लगाने व उसके संरक्षण से हमें सौ वर्षो तक स्वच्छ हवा व प्राकृतिक सौंदर्य का आनंद प्राप्त होता है। इस मौके पर उपस्थित युवा समाजसेवी अमित राय ने कहा कि हर व्यक्ति को अपने जन्मदिन पर केक काटने से ज्यादा वृक्षारोपण को महत्त्व दिया जाना चाहिए। चुकी समय ऐसा आता जा रहा है की पर्यावरण दिनों-दिन असंतुलित हो रहा है। लेकिन हमे हर संभव पर्यावरण को बचाने का प्रयास किया जाना चाहिए। मौके पर प्रखंड प्रमुख संघ के अध्यक्ष सुनीता देवी, विनोद राय, झूलन राय, रमेश राय, मयंक राय, निशांत राय सहित कई लोग मौजूद रहे।








No comments