Header Ads

Buxar Top News: गांधी जी की अहिंसावादी नीतियों से प्रभावित हो लोगों ने लिया था भारत छोड़ो आंदोलन में भाग - तथागत हर्षवर्धन |





बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर: बुधवार को पुस्तकालय रोड स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय पर अगस्त क्रांति दिवस के मौके पर एक सभा का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता कांग्रेस जिलाध्यक्ष तथागत हर्षवर्द्धन ने एवं संचालन जिला उपाध्यक्ष बजरंगी मिश्रा ने किया।

सभा को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष ने कहा कि गांधी जी के अहिंसावादी नीतियों से प्रभावित होकर लोग भारत छोड़ो आन्दोलन में जुटते चले गए। चन्द्रशेखर आजाद, भगत सिंह, खुदीराम बोस जैसे क्रांतिकारियो भी अपने प्राणों की आहुति स्वतंत्रता की मशाल जलाने में दे दी। उस समय भी विघटनकारी तत्व क्रांतिकारियों कि मुखबिरी किया करते थे। पूर्व विधायक श्रीकांत पाठक ने भी क्रांतिकारियों के जीवनवृत पर प्रकाश डाला। सभा में पूर्व अध्यक्ष अनिरूद्ध पाण्डेय, प्रदेश सचिव कामेश्वर पाण्डेय, अनिल त्रिवेदी, राजर्षि राय, विनय सिंह, नरेन्द्र शर्मा, संजय पाण्डेय, राजाराम पाण्डेय, करूणानिधी दुबे, रामप्रसन्न द्विवेदी, कमलेश पाल, विरेन्द्र राम, महिमा उपाध्याय, आशिष तिवारी, सुमन पाण्डेय, अनुराग त्रिवेदी, सुमन्त पाठक, शिवाकान्त मिश्र, रोहित उपाध्याय समेत अनेको लोग शामिल रहे। 









No comments