Header Ads

Buxar Top News: मोबाइल के चक्कर में युवक को मारी गोली, गंभीर स्थिति में पटना रेफर ..





बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर: मोबाइल और गैजेट्स का बढ़ता क्रेज अब नवयुवकों को अपराध के रास्ते पर ढकेल रहा है | इसका प्रमाण ब्रम्हपुर थाना क्षेत्र में देखने को मिला |
थानाध्यक्ष दयानंद सिंह ने बताया कि ब्रह्मपुर थाना के रामगढ़ गांव का रहने वाले बम जी यादव(22वर्ष) ने गाँव के ही रहने वाले सोनू यादव(20 वर्ष) से एक मोबाइल फोन खरीदा था जिसमें उसने पाँच सौ रुपये बाद में देने की बात सोनू से कही थी, लेकिन अब वह उस बात को टाल रहा था |
इस बात से नाराज़ सोनू ने आरा के रहने वाले अपने एक मित्र कौशल सिंह को बुलाया था | वह अपनी बाइक 'एवेंजर' से आया था | उन लोगों बम जी को पोखरे के पास बुलाया तथा पैसे का तगादा करने लगे | इसी दौरान बात बढ़ने पर सोनू यादव ने बमजी को गोली मार दी जो उसकी गर्दन में लगी | इसके बाद जब लोग गोली की आवाज़ सुनकर घटनास्थल की तरफ़ लपके तो वे दोनों भाग चले | इसी दौरान कौशल सिंह सिंह की बाइक "एवेंजर" वहीं छूट गयी | घायल युवक को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया जहाँ से उसकी खराब स्थिति को देखते हुए उसे पटना रेफ़र कर दिया |
इस घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने राष्ट्रीय राजमार्ग-84 को जाम कर दिया |
थानाध्यक्ष दयानंद सिंह द्वारा तकरीबन 45 मिनट के प्रयास के बाद जाम को हटवाया जा सका |











No comments