Header Ads

Buxar Top News: जनता से सीधा जनसंवाद करने बक्सर पहुँच रहे हैं शरद यादव, तैयारियों को लेकर हुई बैठक ..



- 25 सितम्बर को हो रहा है आगमन.
- नितीश के विश्वासघात पर रखेंगे अपना पक्ष.
बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर: जनहित अभियान बिहार के द्वारा बक्सर में एक बैठक का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता जनहित अभियान के जोनल संयोजक संतोष कुमार यादव ने किया I 
       बैठक में श्री शरद यादव जी के 25 सितम्बर को बक्सर आगमन पर एक भव्य समारोह एवं रोड शो पर विस्तृत कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की गयी I शरद यादव जी का जनता से लोक संवाद का ये दूसरा चरण दक्षिण बिहार के महत्वपूर्ण जिलों पटना, आरा , बक्सर ,भभुआ , सासाराम , औरंगाबाद होते हुए गया में संपन्न होगा I जिसमे शरद यादव जी जनता से रूबरू होते हुए देश देश की भावी संभावनावों और नितीश कुमार जी द्वारा किये गए विश्वासघात पर अपना पक्ष रखेंगे I 
         जनहित अभियान के जोनल संयोजक श्री संतोष कुमार यादव ने बताया कि इस कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु जनहित अभियान के द्वारा एक तैयारी समिति का गठन किया गया I यहाँ तैयारी समिति जिला स्तर पर काम करेगी I तैयारी समिति का अध्यक्ष श्री अभिमन्यु सिंह को मनोनीत किया गया I

          श्री अभिमन्यु सिंह ने बताया कि बक्सर एक ऐतिहासिक जिला है और शरद यादव जी का बक्सर आना और जनता से रूबरू होना बक्सर के लिए गौरव की बात है I इस ऐतिहासिक पल को यादगार बनाने के लिए बक्सर की जनता ब्रम्हपुर , नया भोजपुर ,पुराना भोजपुर, चुरामनपुर , बक्सर गोलंबर में 25 सितम्बर को अभूतपूर्व सम्मान देने का काम करेगी एवं पुनः 26 सितम्बर को कोईरपुरवा , चरित्रवन , नई बाजार मोड़, चौसा, डिहरी आदि जगहों पर अभूतपूर्व सम्मान देने का काम करेगी जो ऐतिहासिक होगा और देश को एक नइ दिशा मिलेगी I 
          इस कार्यक्रम को  सफल बनाने हेतु बैठक में जनहित अभियान के राष्ट्रिय पर्यवेक्षक श्री सौरभ रंजन एवं  श्री अमरेन्द्र कुमार ने भाग लिया I साथ ही बक्सर के कई नामी-गिरामी और देशहित में सदैव तत्पर रहने वाले लोगों के साथ साथ समाजसेवी जुनैद आलम . शिक्षक बद्री प्रसाद पाल , समाजसेवी कमलेश पाल , नंद्लेश यादव , फारुख खान(प्रधान) , गोपाल मौर्य ,शिवजी यादव , मनोज कुशवाहा राजारमन पाण्डेय,विवेक कुमार आदि लोगों ने भाग लिया I














No comments