Header Ads

Buxar Top News: दिल्ली में छठ पूजा के अवसर पर आयोजित भव्य कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे हुए शामिल, लोगों को दी महापर्व की शुभकामनाएं ..


दिल्ली में आयोजित छठ पूजा के कार्यक्रम में केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्यमंत्री अश्विनी कुमार चौबे शामिल हुए.

- लोगों की दी छठ महापर्व की शुभकामनाएं.
- सांसद मनोज तिवारी एवम अभिनेता खेसारी लाल यादव भी हुए  कार्यक्रम में शामिल.

बक्सर टॉप न्यूज़: छठ पूजा के पावन अवसर पर दिल्ली के साकेत स्थित फ्रीडम फाइटर कॉलोनी में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में  मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री श्री अश्विनी कुमार चौबे उपस्थित हुए।  श्री चौबे ने अपने संबोधन में लोक आस्था के महापर्व छठ की महत्व को बताते हुए भगवान भास्कर से सभी के लिए स्वस्थ जीवन एवं  समाज में भाईचारा की प्रार्थना की. श्री चौबे ने छठ महापर्व की शुभकामनायें दी.
कार्यक्रम में सांसद मनोज तिवारी, खेसारी लाल यादव सहित कई कलाकार उपस्थित हुए.














No comments