Header Ads

Buxar Top News: विडियो: सिविल सर्जन से मंत्री अश्विनी कुमार चौबे से किया वादा, दीपावली पूर्व नगरवासियों को मिलेगा सिटी अस्पताल का तोहफ़ा ..


नगरवासियों को सिटी अस्पताल का तोहफ़ा शीघ्र ही मिलने वाला है. दीपावली के पूर्व ही यह अस्पताल जनता की सेवा के लिए तैयार हो जायेगा.

  • गर्भवती महिलाओं तथा आकस्मिक सेवाओं में होने वाली परेशानियों के बाद शुरू हुआ था निर्माण कार्य.
  • स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री के समक्ष सिविल सर्जन ने दी जानकारी.

बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर: नगरवासियों को सिटी अस्पताल का तोहफ़ा शीघ्र ही मिलने वाला है. सदर अस्पताल के औचक निरीक्षण के दौरान सदर अस्पताल पहुंचे स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री के समक्ष सिविल सर्जन बृज किशोर सिंह ने कही.

दरअसल, मंत्री सदर अस्पताल की विधि व्यवस्था से जुड़ी बातों की जानकारी ले रहे थे इसी दौरान भाजपा नेता अमरेन्द्र पाण्डेय ने मंत्री के संज्ञान में लाई तो उन्होंने सिविल सर्जन से जानकारी मांगी. इस पर सिविल सर्जन ने बताया कि दीपावली के पूर्व ही यह अस्पताल जनता की सेवा के लिए तैयार हो जायेगा. उन्होंने मंत्री से वादा किया कि 15 अक्टूबर तक यह अस्पताल बन कर तैयार हो जायेगा.

ज्ञात हो कि सदर अस्पताल के नगर से दूर हो जाने के बाद गर्भवती महिलाओं तथा आकस्मिक सेवाओं में होने वाली परेशानियों के बाद लोगों की मांग पर सिटी अस्पताल के पुनरुद्धार का कार्य शुरू हुआ था.

देखें वीडियो, मंत्री के समक्ष क्या कहा सिविल सर्जन ने:















No comments