Header Ads

Buxar Top News: देव दीपावली पर दिखा अलौकिक नज़ारा, सवा लाख दीयों से जगमग हुआ गंगा तट, राज्यपाल ने कहा, बक्सर आना सौभाग्य की बात !

विश्वसिद्ध रामरेखा घाट पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने देव दीपावली पूजा महोत्सव में शिरकत की. 

- देव दीपावली कार्यक्रम में शामिल हुए राज्यपाल किया स्मारिका का विमोचन.
- रामेश्वर नाथ मंदिर में राज्यपाल ने किया भगवान भोले शंकर का दर्शन.


बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर: विश्वसिद्ध रामरेखा घाट पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने देव दीपावली पूजा महोत्सव में शिरकत की. अपने दो घंटे के कार्यक्रम के दौरान वे देव दीपावली कार्यक्रम का हिस्सा बने. उन्होंने स्मारिका का विमोचन भी किया. इस दौरान सांसद सह केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे, सीताराम विवाह महोत्सव आश्रम के महंत राजाराम शरण दास जी महाराज, देव दीपावली महोत्सव समिति के अध्यक्ष मनोज कुमार मौजूद रहे इस दौरान महोत्सव समिति के अध्यक्ष मनोज कुमार द्वारा लिखित स्मारिका का विमोचन भी अतिथियों ने किया. 

इस दौरान आयोजित सभा को संबोधित करते राज्यपाल सत्यपाल मालिक ने कहा कि देव दीपावली महोत्सव में शामिल होना उनके लिए भी सौभाग्य की बात है.
इस दौरान रामरेखा घाट, नाथ बाबा घाट, सती घाट, गोला घाट समेत सभी गंगा घाट दीप श्रृंखला से जगमग थे. जगमग दिए  अलौकिक नजारे को  प्रदर्शित कर रहे थे, ऐसा लग रहा था मानो  धरती पर देवलोक उतर गया हो और सभी देवता दीप जलाकर खुशियां मना रहे हैं. महोत्सव समिति के अध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि वर्ष 2016 से देव दीपावली महोत्सव मनाने की परंपरा शुरू की गई है. इस दौरान वाराणसी की तर्ज पर बक्सर के गंगा घाटों पर सवा लाख दिए जलाए जाते हैं. तथा भव्य गंगा आरती की जाती है.

स्मारिका विमोचन के दौरान उन्होंने कहा कि यह आयोजन उन्होंने बक्सर की जनता के लिए समर्पित किया था तथा भविष्य में बक्सर की जनता को इसे और बेहतर ढंग से आयोजित करे यही उनकी कामना है. उन्होंने दीपावली महोत्सव को सफल बनाने के लिए देव दीपावली महोत्सव समिति एवं सभी सामाजिक कार्यकर्ता एवं आम जनता का भी आभार जताया दूसरी तरफ गंगा घाट पर राज्यपाल के आगमन को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह से चौकस था चप्पे-चप्पे पर पुलिस कर्मियों की टीम सुरक्षा व्यवस्था मे लगी हुई थी.
जिला अधिकारी अरविंद कुमार वर्मा आरक्षी अधीक्षक राकेश कुमार सदर अनुमंडल पदाधिकारी गौतम कुमार , पुलिस उपाधीक्षक शैशव यादव, सदर डीएसपी मनोज कुमार समेत समेत सभी पदाधिकारी मौजूद रहे. कार्यक्रम की समाप्ति के बाद राज्यपाल ने रामेश्वर नाथ मंदिर में भगवान शंकर के दर्शन किए तत्पश्चात वह पुनः जिला अतिथि गृह के लिए रवाना हो गए.
 














No comments