Header Ads

Buxar Top News: पूर्व स्वास्थ्य मंत्री ने नापा जनता का फीवर, जम के साधा भाजपा पर निशाना ..

चौगाई खेल मैदान में राजद जन संवाद सभा में पूर्व स्वास्थ मंत्री सह धर्मनिरपेक्ष स्वयं सेवक संघ के संस्थापक तेज प्रताप यादव पहुंचे. 

- बीस किलो की माला से किया गया स्वागत.
- भगवान भोले शंकर का लिया आशीर्वाद.

बक्सर टॉप न्यूज़,बक्सर: रविवार को ब्रह्मपुर-डुमराँव विधान सभा क्षेत्र के चौगाई खेल मैदान में राजद जन संवाद सभा में पूर्व स्वास्थ मंत्री सह धर्मनिरपेक्ष स्वयं सेवक संघ के संस्थापक तेज प्रताप यादव पहुंचे. 

भाजपा पर जम कर साधा निशाना:

इस दौरान उन्होंने ने भाजपा पर जमकर साधा निशाना. उन्होंने चौगाई खेल मैदान में हजारों की भीड़ में उपस्थित जनता को संबोधित करते हुए कहा कि पलटू राम, सलटू राम, व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार में ही नहीं बल्कि पूरे देश को रसातल में डुबो दिया. बेरोजगार युवाओं, मजदूरों, किसानों के साथ धोखाधड़ी में डाल कर्ज में डुबो दिया, बालू बन्द कराया. उन्होंने सीधा कटाक्ष करते हुए पूछा कि पन्द्रह लाख रुपये किस गरीब के खाते में आया जरा बताइए? 

पुलिस की बहाली में गड़बड़ी, सृजन घोटाला, हत्या, बलात्कार जैसी घटनाएं प्रतिदिन देखने और सुनने को मिलती है. उन्होंने कहा कि आने वाले 2019 में पूर्ण बहुमत से राजद की सरकार बनेगी ये मेरा दावा है. पलटू, सलटू और मोदी को परास्त करके मानेंगे.

बरमेश्वर नाथ मंदिर में टेका माथा: 
इसके पूर्व सर्वप्रथम लगभग समय के 1:40 बजे प्रस्थान के बाद बरमेश्वर नाथ मंदिर में शिव दरबार में माथा टेक आशीर्वाद प्राप्त किया. 

बीस किलो की माला से हुआ स्वागत: 

पोखरहां में 20 किलो का फूल माला से छात्र राजद के अशोक यादव सहित युवाओं द्वारा माल्यार्पण किया. कार्यक्रम में ब्रह्मपुर विधानसभा के विधायक शम्भूनाथ सिंह यादव, बेलागंज के विधायक सरोज यादव, वैभव यादव, जिलाध्यक्ष शेषनाथ सिंह यादव, सिमरी के राजद प्रखण्ड अध्यक्ष अमीरी लाल यादव, चक्की प्रखंड अध्यक्ष महेंद्र राम, ब्रम्हपुर प्रखण्ड अध्यक्ष जेन्दू यादव, पूर्व मंत्री छेदी लाल राम, बीस सूत्री के बिहार प्रदेश अध्यक्ष मो0 सरफराज अहमद, विमलेश यादव, सहित अन्य सैकड़ो राजद कार्यकर्ता मौजूद थे.

- बक्सर टॉप न्यूज़ के लिए सुंदर लाल की रिपोर्ट.
 














No comments