Header Ads

Buxar Top News: वाजपेयी जी के जन्मदिन के अवसर पर किसान मोर्चा आयोजित कर रहा है फ़ुटबाल मैच, तैयारियां हुई पूरी ..

वाजपेयी जी के जन्मदिन को यादगार बनाने के लिए ऐसे खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाएगा जिनका योगदान फुटबॉल खेल में रहा है

  • आयोजन को लेकर पूरी कर ली गयी हैं सभी तैयारियां, तय समय पर होगा उद्घाटन.
  • वाजपेयी जी के जन्मदिन को यादगार बनाने के लिए किया जायेगा वृक्षारोपण, वरिष्ठ खिलाड़ी होंगे सम्मानित.


बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर:  भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी के जन्मदिन पर भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा द्वारा आयोजित अंतर राज्य फुटबॉल टूर्नामेंट दलसागर खेल मैदान में दिन में बारह बजे से शुरु किया जाएगा . 

आयोजन की की तैयारी  पूर्ण रूप पर है इस मैच में मुख्य अतिथि किसान मोर्चा बिहार प्रदेश के अध्यक्ष अखिलेश कुमार सिंह होंगे. वहीँ उद्घाटनकर्ता भारतीय जनता पार्टी प्रदेश के उपाध्यक्ष किसान मोर्चा बिहार प्रदेश के प्रभारी तथा बैकुंठपुर के विधायक श्री मिथिलेश कुमार तिवारी के साथ विशिष्ट अतिथि के रुप में किसान मोर्चा के प्रदेश महामंत्री सरोज रंजन पटेल, प्रदेश उपाध्यक्ष किसान मोर्चा अरविंद प्रताप शाही उर्फ बंटी शाही, प्रदेश मंत्री विंध्याचल पाठक, राजीव रंजन सिंह, बक्सर नगर परिषद के मुख्य उप पार्षद इंद्र प्रताप सिंह उर्फ बबन सिंह, भोजपुरी गायक सम्राट एवं नायक  भरत शर्मा व्यास, गोपाल राय, कमलबास कुंवर के साथ साथ बिहार प्रदेश एवं बक्सर जिले से अनेकों गणमान्य व्यक्ति राजनेता उपस्थित रहेंगे. 

वाजपेयी जी के जन्मदिन को यादगार बनाने के लिए ऐसे खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाएगा जिनका योगदान फुटबॉल खेल में रहा है साथ ही वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया जाएगा. उक्त आशय की जानकारी किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष सुशील कुमार राय ने दी.






No comments