Header Ads

Buxar Top News: दहेज एवं बाल विवाह को लेकर बन रही मानव श्रृंखला के पक्ष में जिलाधिकारी के नेतृत्व में निकाला गया मशाल जुलूस ..

अपनी भागीदारी सुनिश्चित कराते हुए दहेज एवं बाल विवाह की कुरीति को प्रदेश से उखाड़ फेंकने की अपील की.


देखें वीडियो:
 

- बुद्धिजीवी,सामाजिक कार्यकर्ता, अधिकारी एवं आम जनों की रही भागीदारी.
- जिलाधिकारी ने सभी से की अपील, मानव श्रृंखला को सफल बना कर कुरीतियों से प्रदेश को कराए आजाद. बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर: दहेज एवं बाल विवाह की कुरीति को सुबह से मिटाने कि सोच लिए कल बनने वाली विश्व की सबसे लंबी मानव श्रृंखला में अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करें के लिए उन्हें प्रेरित करने के मद्देनजर जिलाधिकारी अरविंद कुमार वर्मा तथा सदर अनुमंडलाधिकारी गौतम कुमार के नेतृत्व में एक मशाल जुलूस निकाला गया. यह मशाल जुलूस स्थानीय किला मैदान से निकलकर शहर के विभिन्न मार्गो से होता हुआ पुनः किला मैदान में आकर समाप्त हुआ. इस दौरान सूचना व जनसंपर्क पदाधिकारी धीरेंद्र कुमार, रेडक्रॉस के अध्यक्ष डॉ आशुतोष कुमार सिंह, उपाध्यक्ष डॉ शशांक शेखर, सचिव डॉ श्रवण कुमार तिवारी, पूर्व जिला परिषद मनोज यादव नगर परिषद के उप मुख्य पार्षद बबन सिंह, छात्र शक्ति के संयोजक सौरभ कुमार तिवारी, शिवसेना के युवा नेता इंद्रकांत तिवारी, छात्र लोजपा के बालाजी चौबे, भाजपा किसान मोर्चा के सुशील राय, आर्यभट्ट कोचिंग संस्थान के निदेशक उदय कुमार समेत कई समाजसेवी नेता पदाधिकारी एवं आम जन शामिल रहे. कार्यक्रम की समाप्ति के दौरान जिलाधिकारी अरविंद कुमार वर्मा ने कल बन रही ऐतिहासिक मानव श्रृंखला में सभी लोगों से अधिक से अधिक संख्या में अपनी भागीदारी सुनिश्चित कराते हुए दहेज एवं बाल विवाह की कुरीति को प्रदेश से उखाड़ फेंकने की अपील की.













No comments