Header Ads

Buxar Top News: अखिल भारतीय भोजपुरी विकास सेवा संस्थान आयोजित कर रहा है सामूहिक विवाह उत्सव, आप सभी हैं आमंत्रित !

गड़हा विकास मंच के मातृ संगठन अखिल भारतीय भोजपुरी विकास सेवा संस्थान द्वारा यह आयोजन किया जा रहा है.

- 11 मार्च 2018 को आयोजित कार्यक्रम.
- गड़हा महोत्सव के मैदान में कई जोड़ों का कराया जाएगा सामूहिक विवाह.

बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर: अखिल भारतीय भोजपुरी विकास सेवा संस्थान के द्वारा आगामी 11 मार्च 2018 को गड़हा महोत्सव मैदान में सामूहिक विवाह उत्सव का आयोजन किया जाएगा, जिसमें संस्था अपने खर्च से गरीब जोड़ों का विवाह कराएगी. इस आशय की जानकारी देते हुए भाजपा नेता व समाज सेवी सुशील राय ने बताया कि गड़हा विकास मंच के मातृ संगठन अखिल भारतीय भोजपुरी विकास सेवा संस्थान द्वारा यह आयोजन किया जा रहा है, जिसमें 11 मार्च 2018 दिन रविवार को उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के भरौली गोलंबर के समीप स्थित गड़हा महोत्सव के मैदान में सामूहिक विवाह के द्वारा संस्था गरीब जोड़ों का विवाह कराएगी. उन्होंने इस आयोजन के दौरान आम जनों से भी अपनी सहभागिता कार्यक्रम में देने की अपील की.















No comments