Header Ads

Buxar Top News: जकड़ी हुई व्यवस्था को सुधारने में लग सकता है समय- अखिलेश कुमार सिंह ।



उन्होंने बताया कि यह कार्य समिति केंद्र सरकार की किसानों के प्रति प्रतिबद्धता को जनता के समक्ष रखने के लिए की जाएगी. इसमें बताया जाएगा कि कृषि के क्षेत्र में किस प्रकार केंद्र सरकार ने अभूतपूर्व बजट का आवंटन किया. खरीफ फसल में ऐतिहासिक न्यूनतम समर्थन मूल्य लागू किया गया.

- किसान मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति का हो रहा है आयोजन.
- कहा, किसानों के प्रति प्रतिबद्ध है केंद्र सरकार.


बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर : नगर में आयोजित होने वाली भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा की दो दिवसीय कार्यसमिति को लेकर स्थानीय अतिथि गृह किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश कुमार सिंह ने किसान मोर्चा के पदाधिकारियों के साथ बैठक की. 

बैठक के बाद आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए उन्होंने बताया कि प्रदेश कार्यसमिति का आयोजन आगामी 14 एवं 15 जुलाई को शिशु विद्या मंदिर अहिरौली के प्रांगण में किया जाएगा. उन्होंने बताया कि दो दिवसीय कार्यशाला में उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष नित्यानंद राय, केंद्रीय कृषि मंत्री राधामोहन सिंह, किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह मस्त, बिहार सरकार के कृषि मंत्री प्रेम कुमार, बक्सर सांसद सह केंद्रीय परिवार कल्याण एवं स्वास्थ्य राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे, भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री नागेंद्र कुमार, किसान मोर्चा के बिहार प्रभारी एवं विधायक मिथिलेश तिवारी के साथ-साथ सभी जिलों के अध्यक्ष, महामंत्री, प्रदेश पदाधिकारी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य एवं किसान मोर्चा के पदाधिकारी उपस्थित होंगे. उन्होंने बताया कि यह कार्य समिति केंद्र सरकार की किसानों के प्रति प्रतिबद्धता को जनता के समक्ष रखने के लिए की जाएगी. इसमें बताया जाएगा कि कृषि के क्षेत्र में किस प्रकार केंद्र सरकार ने अभूतपूर्व बजट का आवंटन किया. खरीफ फसल में ऐतिहासिक न्यूनतम समर्थन मूल्य लागू किया गया. किसानों अब खेती की नई तकनीक का इस्तेमाल कर सकते हैं. प्रधानमंत्री कृषि योजना जैसी योजनाओं के द्वारा मौसम के मिजाज के साथ-साथ पर्यावरण की चुनौतियों का सामना करने के लिए किसानों के साथ खड़े रहने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई. उन्होंने बताया कि किसानों को जैविक खेती के लिए भी प्रोत्साहित किया जा रहा है.

जकड़ी हुई व्यवस्था को सुधारने में लग सकता है समय: 

दूसरी तरफ प्रदेश अध्यक्ष से जब यह पूछा गया कि एक ओर जहां गेहूं की रोपाई शुरू हो गई है वही अभी तक धान की खरीद के विषय में सरकार की तरफ से क्या कदम उठाए गए तो उन्होंने कहा कि बिहार में सरकार का कार्यकाल केवल एक साल का है, इसलिए पुरानी जकड़ी हुई व्यवस्था को सुधारने कुछ समय लग सकता है कि शीघ्र ही किसानों को लाभान्वित किया जाएगा.

बैठक में पूर्व प्रमुख संजय तिवारी, किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष बंटी शाही, प्रदेश प्रवक्ता नवीन निश्चल चतुर्वेदी, सुशील कुमार राय, राजीव रंजन सिंह, विंध्याचल पाठक, गोविंद सिंह, कृष्ण कुमार सिंह, वसंत राय, अनु तिवारी, धनजी पांडेय, मंटू कुमार बबुआ, मनोज कुमार मिश्रा, रितेश उपाध्याय, त्रिभुवन पाठक समेत कई लोग उपस्थित रहे.

















No comments