Header Ads

Buxar Top News: रामरेखा घाट पर हुई भव्य संगीतमय गंगा महाआरती, दिखी अलौकिक छटा ..



गंगा के मनोरम तट पर मधुर संगीत के बीच श्रद्धालु धार्मिक आस्था में गोता लगाते दिखे. आरती कार्यक्रम में बक्सर के परम पूज्य संत जनों ने हिस्सा लिया. 

- जजमान बने जिलाधिकारी, गंगा आरती में हुए शामिल.
- 13 वर्षों से लगातार जारी है गंगा महाआरती.

बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर: बक्सर के पौराणिक और ऐतिहासिक रामरेखा घाट पर सावन की शिवरात्रि के पावन अवसर पर संगीतमय श्री गंगा महाआरती का आयोजन किया गया. 

बता दें कि 13 वर्षों से अनवरत दैनिक गंगा आरती का आयोजन श्री गंगा आरती सेवा ट्रस्ट द्वारा किया जा रहा है. गुरुवार को ट्रस्ट के द्वारा भव्य संगीतमय आरती का आयोजन किया गया. गंगा के मनोरम तट पर मधुर संगीत के बीच श्रद्धालु धार्मिक आस्था में गोता लगाते दिखे. आरती कार्यक्रम में बक्सर के परम पूज्य संत जनों ने हिस्सा लिया. 

ज्ञात हो बक्सर में गंगा आरती की शुरुआत ख्याति प्राप्त संत श्री नारायण दास भक्तमाली मामा जी महाराज ने कराई थी, जिसके बाद इस कार्य को ट्रस्ट दैनिक रूप से 13 वर्षों से अनवरत करते आ रहा है. आरती कार्यक्रम में जजमान की भूमिका जिलाधिकारी बक्सर राघवेंद्र कुमार ने निभाई एवं आचार्य की भूमिका दैनिक पुजारियों द्वारा की गई. 

कार्यक्रम की जानकारी देते हुए मीडिया प्रभारी कपीन्द्र किशोर भारद्वाज ने बताया की आरती को सफल बनाने में ट्रस्ट के अध्यक्ष प्रबंधन भारद्वाज, कार्यकारी अध्यक्ष शंभू नाथ पांडेय, सचिव अमित उपाध्याय, उपाध्यक्ष शशांक शेखर, सौरभ तिवारी, पप्पू राय प्रमोद, कन्हैया मिश्रा, रवि कुमार, नितेश उपाध्याय, बड्डू उपाध्याय, प्रकाश पांडेय, संजीव तिवारी, मधेश्वर पांडेय, सुखदेव, धनजी सिंह की सराहनीय भूमिका रही. आरती ट्रस्ट के दैनिक पुजारी अमरनाथ पांडेय, हेमंत तिवारी एवं कपिल मुनि पांडेय ने की. इस दौरान मंच संचालन रामेश्वर प्रसाद वर्मा ने किया.

















No comments