Header Ads

मैत्री भोज के बहाने कांग्रेस ने भरी 2019 में विजय की हुंकार ..

मैत्री भोज में आने के लिए धन्यवाद देते हुए 2019 सबके लिए मंगलमय होने की कामना की. साथ ही कांग्रेस का इस वर्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में सरकार बनाए जाने की शुभकामना दी

- कांग्रेस ने आयोजित किया था मैत्री भोज.

- अपने हाथों से आगंतुकों को कराया भोजन.


बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर: मकर संक्रांति के अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा हर साल की तरह इस साल भी कांग्रेस जिलाध्यक्ष तथागत हर्षवर्धन की अध्यक्षता में मैत्री भोज का आयोजन किया गया.
  
इस दौरान बक्सर जिला कांग्रेस कमेटी के सभी कार्यकर्ता, सामाजिक कार्यकर्ता, वरिष्ठ व्यापारीगण, सम्मानित नागरिक प्रशासनिक पदाधिकारियों ने उपस्थिति दर्ज करा कर मैत्री भोज पर एक दूसरे को शुभकामना दी.

जिलाध्यक्ष तथागत हर्षवर्धन ने आगंतुकों की मेजबानी कर सबको स्वयं अपने हाथों से भोजन परोसा एवं सभी को मैत्री भोज में आने के लिए धन्यवाद देते हुए 2019 सबके लिए मंगलमय होने की कामना की. साथ ही कांग्रेस का इस वर्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में सरकार बनाए जाने की शुभकामना दी. आगंतुकों को 3 फरवरी को पटना में राहुल गांधी के आगमन पर जन आकांक्षा रैली में सभी को पहुंचने की गुजारिश की.

मैत्री भोज में पूर्व विधायक श्रीकांत पाठक, सदर अनुमंडल पदाधिकारी, कृष्ण कुमार उपाध्याय, अनिरुद्ध पांडेय, रामप्रवेश तिवारी, कामेश्वर पांडेय, राजश्री राय, फारुख खां, बजरंगी मिश्रा, रामस्वरूप अग्रवाल, दिनेश जायसवाल, मोहन दुबे, पंकज, बद्री, राहुल आनंद, राम प्रसन्न द्विवेदी, वीरेंद्र राम, मंजूर आलम, राजाराम पांडेय, लल्लू पाठक, मंटू तिवारी, डब्बू चौबे, संजय पांडे, रामजी सिंह, कृष्णा निधि दुबे, कुमार नयन, मीना शाह, भरत यादव, निर्मल कुशवाहा, सोनु तिवारी, रामजी तिवारी, प्रतिभा सिंह, गुप्तेश्वर चौबे, आशीष तिवारी, निरंजन चौहान, निशांत कुमार, जमाल अली, मनोज ओझा, मनोज यादव, विनय सिंह, जहीर खान, वजीर खान, प्रेम जी, अनुराग त्रिवेदी,विपुल तिवारी, श्रीमन राय, दिनेश्वर राय, झब्बू राय, शशि पांडेय, तथागत हर्षवर्धन जी के द्वारा मैत्री भोज में गंगा समग्र प्रांतीय टोली सदस्य मृत्युंजय तिवारी, जिला सह संयोजक संजय ओझा, सह संयोजक मनोज तिवारी समेत अन्य लोग मौजूद रहें.











No comments