आपसी प्रेम व सौहार्द से मनाए छठ व रामनवमी - एसडीएम
नशा करने वालों को जुलूस में शामिल न होने दें. अश्लील हरकत करने वालों पर वॉलंटियर व समिति पैनी नजर रखे. रामनवमी को किसी तरह का चुनावी रंग न दिया जाए.उन्होंने बताया कि जुलूस की वीडियो रिकार्डिंग भी करायी जाएगी
- अनुमंडलीय शांति समिति की बैठक हुई आयोजित.
- बैठक में शामिल रहे सामाजिक कार्यकर्ता व प्रबुद्धजन.
बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर: अनुमंडल कार्यालय में मंगलवार को चैती छठ तथा रामनवमी पर्व को लेकर अनुमंडल स्तरीय शांति समिति की बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता अनुमंडल पदाधिकारी कृष्ण कुमार उपाध्याय ने की. उन्होंने बताया कि छठ के दौरान जहाँ नगर परिषद को घाटों की साफ-सफाई तथा बैरिकेडिंग की व्यवस्था को सुनिश्चित करने को कहा गया है. वहीं गोताखोर भी प्रत्येक घाट पर मुस्तैदी से तैनात रहेंगे.
बैठक में सभी 10 अखाड़ों के लाईसेंसधारियों को चुनाव आयोग के निर्देशानुसार स्वच्छ और शांत परिवेश में रामनवमी मनाने और आर्दश आचार संहिता का पालन करने को कहा गया. बैठक में जुलूस व करतब दिखाने वाले लाईसेंसधारियों से रूट चार्ट, वॉलंटियरर्स की पहचान, तलवार, भाला, लाठी आदि की जानकारी ली गई. एसडीएम ने कहा कि रामनवमी जुलूस व पर्व के दौरान कोई आपत्तिजनक घटना न घटे. इसका अखाड़ा प्रबंधन के लोग ध्यान दें. प्रशासन पर्व को लेकर हरसंभव सहयोग करेगी. अखाड़ा या जुलूस समय पर और निर्धारित रास्ते से ही निकले. 13 अप्रैल को दोपहर तीन बजे से रामनवमी का जुलूस निकलेगा.
जुलूस में डीजे बजाने पर रहेगा प्रतिबंध
बैठक में कहा गया कि सुबह 10 से रात 10 बजे तक ही लाउडस्पीकर बजाएं. वॉलंटियर की उम्र 18 वर्ष से कम नहीं होनी चाहिए. नशा करने वालों को जुलूस में शामिल न होने दें. अश्लील हरकत करने वालों पर वॉलंटियर व समिति पैनी नजर रखे. रामनवमी को किसी तरह का चुनावी रंग न दिया जाए.
उन्होंने बताया कि जुलूस की वीडियो रिकार्डिंग भी करायी जाएगी. एसडीएम ने सभी से आपसी प्रेम व सौहार्द से पर्व को मनाने की अपील की है.
बैठक में बीडीओ रोहित कुमार मिश्रा, रेडक्रॉस के सचिव डॉ. श्रवण कुमार तिवारी, आपदा प्रबंधक डॉ.हनुमान अग्रवाल, नगर थानाध्यक्ष अविनाश कुमार, ट्रैफिक इंचार्ज अंगद सिंह, समाजसेविका लता श्रीवास्तव, नियामतुल्लाह फरीदी, सामाजिक कार्यकर्ता सतीश चंद्र त्रिपाठी समेत कई लोग मौजूद रहे.














Post a Comment