चैता गायन के द्वारा संस्कृति को जीवित रखने की हुई कोशिश ..
उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रम हमारे पूर्वजों की धरोहर है. चैता कार्यक्रम के माध्यम से इतिहास एवं आधुनिक परिवेश का चित्रण होता है. इससे लोग एक-दूसरे के करीब आते हैं
- उमरपुर में आयोजित था चैता गायन कार्यक्रम.
- मुख्य अतिथि ने कहा, ऐसे कार्यक्रमों के आयोजन से बढ़ती है सामाजिक समरसता.
बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर: सदर प्रखंड के उमरपुर गांव में सांस्कृतिक कार्यक्रम सह चैता दू-गोला कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन समाजसेवी एवं वैष्णवी ग्रुप के चेयरमैन प्रदीप राय ने किया. उद्घाटन करते हुए प्रदीप राय ने कहा कि सांस्कृतिक कार्यक्रमों से समाज में प्रगाढ़ता बढ़ती है. ऐसे कार्यक्रम के आयोजन से लोग सभी भेदभाव भुलाकर सामाजिक समरसता एवं आपसी भाईचारा का माहौल बनाते हैं. उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रम हमारे पूर्वजों की धरोहर है. चैता कार्यक्रम के माध्यम से इतिहास एवं आधुनिक परिवेश का चित्रण होता है. इससे लोग एक-दूसरे के करीब आते हैं. सांस्कृतिक कार्यक्रम में नायक एवं गायक अरविंद अकेला उर्फ कल्लू, विशाल गगन, विकास सिंह, गुंजन सिंह, रितु राय, ब्रजेश सिंह, अंजली तिवारी, महिमा सिंह, गोलु मिश्रा ने समा बांध दिया. वहीं दू-गोला चैता कार्यक्रम के दौरान प्रसिद्ध गायक कमलबास कुंवर एवं अभियंता के बीच शानदार मुकाबला हुआ. दोनों गायकों के सवाल-जवाब के उपरांत चैता गायन कार्यक्रम प्रारंभ हुआ. कार्यक्रम का आयोजन सदर प्रखंड मुखिया संघ के अध्यक्ष वीरेंद्र राय उर्फ ललक राय ने किया था.
इस दौरान बीजेपी नेता प्रदीप दूबे, मुखिया संघ के जिलाध्यक्ष मुनमुन सिंह, हवलदार सिंह, मुखिया अनिल सिंह, मुखिया विनोद सिंह, मुखिया मुन्ना सिंह, मुखिया मुन्ना राय, मुखिया ज्योति सिंह, मुखिया संतोष ठाकुर, मुखिया बसंत पांडेय सहित जिला के तमाम सम्मानित मुखिया व अन्य गणमान्य एवं हजारों की संख्या में दर्शकगण उपस्थित रहे.
















Post a Comment