मतदान करने के संकल्प के साथ, हाथ से जुड़े कई हाथ ..
बीडीओ ने बताया कि सुबह 8:00 बजे से लेकर तकरीबन 9:00 बजे तक आयोजित कार्यक्रम प्रखंड के सभी पंचायतों के विद्यालयों में किया गया. उन्होंने सभी मतदाताओं को मतदान में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने का अनुरोध किया
- सदर प्रखंड के विभिन्न पंचायतों के विद्यालयों में बनाई गई मानव श्रृंखला.
- सुबह 8:00 बजे से लेकर 9:00 बजे तक एक साथ जुड़े कई हाथ.
बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर: मतदाता जागरुकता को लेकर मंगलवार को सदर प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में मानव श्रृंखला का आयोजन किया गया. इस दौरान प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों के शिक्षक- शिक्षिकाओं, बच्चों तथा आंगनबाड़ी सेविकाओं व आमजनों ने मानव श्रृंखला बनाकर मतदान में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने का संकल्प लिया.
इस बाबत जानकारी देते हुए प्रखंड विकास पदाधिकारी रोहित कुमार मिश्रा ने बताया कि जिला प्रशासन द्वारा मतदाता जागरूकता संबंधी स्वीप अभियान के तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं. इसी के अंतर्गत मंगलवार को यह अभियान पूरे प्रखंड में चलाया गया. बीडीओ ने बताया कि सुबह 8:00 बजे से लेकर तकरीबन 9:00 बजे तक आयोजित कार्यक्रम प्रखंड के सभी पंचायतों के विद्यालयों में किया गया. उन्होंने सभी मतदाताओं को मतदान में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने का अनुरोध किया.

















Post a Comment