दिव्यांगनों को मतदान से जोड़ने की हुई पहल ..
आम निर्वाचन के अवसर पर निर्मित ऐप को भी प्रदर्शित कर उसके माध्यम से सुविधाओं को प्राप्त करने की विधि बताई गई। इस अवसर पर जिला जनसंपर्क पदाधिकारी कन्हैया कुमार, जिला नियोजन पदाधिकारी एवं सामाजिक सुरक्षा कोषांग के सहायक निदेशक उपस्थित रहे.
- मतदाता जागरूकता के साथ नए नाम जोड़ने के फॉर्म का हुआ वितरण.
- उपस्थित रहे संस्था के दिव्यांग छात्र-छात्रा.
बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर: मतदान में ज्यादा से ज्यादा लोगों की उपस्थिति को लेकर जिला प्रशासन स्वीप कार्यक्रम चला रहा है. इसी क्रम में दिव्यांग जनों को मतदान हेतु प्रेरित करने के लिए नगर के प्रखंड कार्यालय के समीप स्थित श्रद्धा आश्रम चैरिटेबल ट्रस्ट (आईटीआरसी कंप्यूटर सेंटर) भवन में उपस्थित दिव्यांग छात्र-छात्राओं के बीच मतदान करने हेतु अनुरोध पत्र एवं अहर्ता पूरा करने वाले मतदाता जिनका नाम मतदाता सूची में दर्ज नहीं है, उनका नाम मतदाता सूची में दर्ज करने हेतु बीएलओ के माध्यम से प्रपत्र उपलब्ध कराया गया. वहीं मौके पर मौजूद मास्टर ट्रेनर के द्वारा ईवीएम एवं वीवीपैट को प्रदर्शित कर मतदान की पूरी प्रक्रिया की विस्तार से जानकारी दी गई. यही नहीं मतदान के लिए जिला प्रशासन द्वारा दी जाने वाली सुविधाओं की जानकारी द्वारा दी जाने वाली विशेष सुविधाओं की जानकारी भी उन्हें दी गई. आम निर्वाचन के अवसर पर निर्मित ऐप को भी प्रदर्शित कर उसके माध्यम से सुविधाओं को प्राप्त करने की विधि बताई गई. इस अवसर पर जिला जनसंपर्क पदाधिकारी कन्हैया कुमार, जिला नियोजन पदाधिकारी एवं सामाजिक सुरक्षा कोषांग के सहायक निदेशक उपस्थित रहे.
बता दें कि इसके पूर्व सोमवार को विशेष सुविधा युक्त वाहन को दिव्यांग जनों बीच मतदान करने हेतु प्रेरित करने वाले संदेश के साथ सुसज्जित कर जिला निर्वाचन पदाधिकारी के द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया. यह विशेष सुविधा युक्त प्रचार वाहन बक्सर जिला के सभी प्रखंडों में घूम कर दिव्यांग जनों के बीच मतदान हेतु प्रेरणा संदेश देगा. मौके पर संस्था के रवि रंजन चौबे, आनंद पांडेय, सिटी मिशन मैनेजर संतोष राय, कार्यपालक सहायक संतोष केसरी, दीपक कुमार, संस्था की मैनेजर शमा परवीन, राकेश कुमार, बबली, खुशबु, तबस्सुम अफरोज, अंकिता, प्रीति, छाया गुड़िया, राजकुमार रजक के साथ साथ कई गणमान्य एवं दिव्यांग छात्र छात्रा उपस्थित रहे.















Post a Comment