Header Ads

जैव विविधता का संरक्षण एवं संवर्धन करेगा नगर परिषद ..

प्रकृति में बहुत सी ऐसी चीजें हैं जिनका संरक्षण, संवर्धन एवं इस्तेमाल करने से लोग निरोगी काया के साथ साथ भारत की प्राकृतिक विरासत को बचाए रखने के लिए नई पीढ़ी को प्रेरित कर सकते हैं. 

- नप की जैव विविधता प्रबंधन की सात सदस्यीय समिति का हुआ गठन.
- विलुप्त प्राय चीजों के संवर्धन तथा संरक्षण के संदर्भ में समिति करेगी कार्य.

बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर: बुधवार को नगर परिषद बोर्ड की बैठक नप सभागार में मुख्य पार्षद माया देवी की अध्यक्षता में हुई. बैठक में उप मुख्य पार्षद इन्द्रप्रताप सिंह और कार्यपालक पदाधिकारी सुजीत कुमार सहित सभी वार्डों के वार्ड पार्षद उपस्थित थे. इस दौरान नगर की जैव विविधता के संरक्षण को लेकर विभागीय निर्देश के आलोक में समिति का गठन किया गया. इस समिति में मुख्य पार्षद माया देवी को समिति का अध्यक्ष मनोनीत किया. इसके साथ ही वार्ड संख्या 17 की वार्ड पार्षद कंचन देवी, वार्ड संख्या 29 के वार्ड परिषद भरत चौधरी, वार्ड संख्या 24 के वार्ड पार्षद अनु देवी, वार्ड संख्या 15 के वार्ड पार्षद महेंद्र राम, वार्ड संख्या 14 के वार्ड पार्षद आशुतोष कुमार तथा वार्ड संख्या 30 के वार्ड पार्षद अनूप कुमार वर्मा को इस कमेटी का  सदस्य बनाया गया है.

इस बाबत जानकारी देते हुए नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी सुजीत कुमार ने बताया कि जैव विविधता प्रबंधन समिति का गठन विशेष रूप से विलुप्त प्राय चीजों के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए किया गया है.

उन्होंने बताया कि, प्रकृति में बहुत सी ऐसी चीजें हैं जिनका संरक्षण, संवर्धन एवं इस्तेमाल करने से लोग निरोगी काया के साथ साथ भारत की प्राकृतिक विरासत को बचाए रखने के लिए नई पीढ़ी को प्रेरित कर सकते हैं. कार्यपालक पदाधिकारी ने बताया यह कमिटी नगर में ऐसी ही चीजों के संरक्षण, संवर्धन के लिए प्रयास करेगी.


















No comments