राजद की महिला नगर अध्यक्ष बनी चंदा बेगम ..
दूसरी तरफ मनोनयन के बाद चंदा बेगम ने कहा कि, वह नगर में राजद के महिलाओं की एक मजबूत टीम खड़ा कर प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह के नेतृत्व में तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री बनाने के लिए पूरी ताकत के साथ कार्य करेंगी.
- जिलाध्यक्ष शेषनाथ सिंह के द्वारा किया गया मनोनयन.
- खलासी मुहल्ले की रहने वाली है नेत्री.
बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर: राष्ट्रीय जनता दल की महिला नगर अध्यक्षा के रूप में नगर के खलासी मोहल्ला निवासी चंदा बेगम को मनोनीत किया गया है. जानकारी देते हुए राजद के नगर अध्यक्ष गोविंद जायसवाल ने बताया कि, चंदा बेगम के पार्टी में आने से पार्टी को और भी मजबूती मिलेगी. दूसरी तरफ मनोनयन के बाद चंदा बेगम ने कहा कि, वह नगर में राजद के महिलाओं की एक मजबूत टीम खड़ा कर प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह के नेतृत्व में तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री बनाने के लिए पूरी ताकत के साथ कार्य करेंगी.
इस दौरान जिला अध्यक्ष शेषनाथ सिंह और नगर अध्यक्ष गोविंद जायसवाल ने चंदा बेगम को माला देकर उनका स्वागत किया. मौके पर शिल्पी देवी, मीना देवी, किरण जायसवाल, मीना राजभर, शीशम देवी, रेणु देवी, गुड़िया देवी, अनीता देवी, जमीला बेगम, शबनम खातून, आईना बेगम, किरण कुमारी, शायरा बानो, बबन राजभर, बबलू कुमार समेत कई लोग मौजूद रहे.












Post a Comment