Header Ads

Buxar Top News: पैक्स गोदाम से हजारों रूपये मूल्य की संपत्ति चोरी, पैक्स अध्यक्ष द्वारा नामजद प्राथमिकी |



बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर/स्थानीय: थाना क्षेत्र के ददुरा गांव स्थित हरपुर पैक्स गोदाम के शटर का ताला तोड़कर चोरांे ने हजारों रूपये मूल्य की संपति चुरा ली है। ग्रामीणों द्वारा मिली जानकारी के अनुसार गुरूवार की रात चोरों ने पैक्स गोदाम के शटर का ताला तोड़कर उसमें रखा हुआ 48 बोरी गेहँू व 20 बोरी चावल एवं इलेक्टाॅनिक मशीन लेकर चले गये.इसकी जानकारी उस समय हुयी जब इस गोदाम पर रखवाली करने वाले सीताराम राम सुबह पहंुचे तो ताला टूटा हुआ था और सामान गायब था। इसके बाद इन्होंने तत्काल इसकी सूचना पैक्स अध्यक्ष को दिया जिसके बाद पैक्स अध्यक्ष संजय कुमार दूबे ने चोरों का पता लगाकर गांव के ही महेन्द्र चौधरी, अमर खरवार के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी है जिसको लेकर पुलिस छापेमारी कर रही है। 

No comments