Buxar Top News: सांसद ने किया रबी मेला का उद्घाटन, किसानों को बांटे बीज |
बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर: शनिवार को कृषि विज्ञान केन्द्र, लालगंज के परिसर
में दो दिवसीय रबी कृषि मेला सह किसान गोष्ठी कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का उद्घाटन स्थानीय सांसद अश्विनी कुमार चौबे द्वारा द्वीप प्रज्जवलित
कर किया गया तथा भा.कृ.अनु.प. गीत चलाकर कार्यक्रम की विधिवत् शुरूआत की गई। जिसके
बाद केन्द्र के प्रभारी कार्यक्रम समन्वयक सह विषय वस्तु विशेषज्ञ, डाॅ. देवकरन द्वारा
कार्यक्रम में सम्मिलित हुए सभी गणमान्य अतिथिगणों का स्वागत किया गया तथा कृषि
विज्ञान केन्द्र में चल रहे सभी कार्यकलापों जैसे-जलवायु परिवर्तन के क्षेत्र में
किये जा रहे कार्य, संरक्षित खेती,
दलहन व तिलहन उत्पादन पशुपालन व पशु
चिकित्सा तथा बीज उत्पादन, आदि के बारे में जानकारी देकर अवगत कराया।
कार्यक्रम में भारतीय कृषि अनसंधान परिषद का पूर्वी अनुसंधान परिसर, पटना कार्यालय से
आये प्रधान वैज्ञानिक सह प्रमुख (सामाजिक, आर्थिक एवं प्रसार प्रभाग), डाॅ. उज्ज्वल कुमार
ने कृषि विज्ञान केन्द्र, बक्सर की उपलब्धियों तथा यहाँ चल रहे किसान बंधुओं के हितार्थ
प्रदर्शन व प्रशिक्षण कार्यक्रमों को किसानों के बीच और बेहतर ढंग से पहँुचाने पर
बल दिया ताकि वर्ष 2022 तक किसानों की आमदनी को दोगुनी करने के भारत सरकार के लक्ष्य को
प्राप्त करने का मार्ग सुदृढ़ हो सकें। इस दौरान 500 की संख्या में किसान बंधु सम्मिलित
हुए। जिलें के 15 प्रगतिशील किसानों को भिंडी बीज का वितरण माननीय सांसद महोदय के
कर-कमलों द्वारा कराया गया। इस उपलक्ष्य पर कृषि विज्ञान केन्द्र, बक्सर की नवनिर्मित
कृषक प्रशिक्षण पुस्तिका का विमोचन भी किया गया। श्री हरिगोबिंद, विषय वस्तु
विशेषज्ञ (पादप प्रजनन) ने किसानों को रबी फसलों के बीज उत्पादन तकनीकी के बारे
में विस्तृत जानकारी दी। कार्यक्रम में सम्मिलित हुए पशुपालन पदाधिकारी, डाॅ. टी. पी.
नारायण द्वारा खेती में यांत्रिकीकरण, नवीन तकनीकी व बाजार को ध्यान में
रखकर खेती करने तथा पशुधन को बढ़ावा देने के बारे में विस्तार से किसानों को
जानकारी प्रदान की। साथ ही इन्होंने यह जानकारी दी की किसान बंधु आनेवाले समय में
जैविक खेती को अपनाकर मृदा के स्वास्थ्य को सुरक्षित रख सकते हैं।
इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माननीय
श्री अश्विनी कुमार चौबे जी ने अधिकाधिक संख्या में मृदा जाँच करके मृदा स्वास्थ्य
कार्ड किसान भाईयों को उपलब्ध कराने की बात पर बल देते हुए खेती में प्रयुक्त होने
वाले कृषि यंत्रों के अधिकाधिक प्रयोग व सिंचाई की नवीन तकनीकों को किसानों द्वारा
अपनाने की बात कहीं। साथ ही केन्द्र सरकार द्वारा चलायी जा रही दलहन-तिलहन विकास
योजना, सीड हब कार्यक्रम,
आदि में ज्यादा से ज्यादा किसान भाइयो
को जुड़ने का आह्वान भी किया। कार्यक्रम में मंच संचालन का कार्य डाॅ. मान्धाता
सिंह, विषय वस्तु विशेषज्ञ (सस्य विज्ञान) द्वारा किया गया। मौके पर
केन्द्र के आरिफ परवेज, विकास कुमार, मो0 अफरोज सुल्तान,
भरत राम, रवि चटर्जी, राजेश कुमार राय, सरफराज अहमद खान, प्रेम कुमार आदि ने
सहयोग दिया।
Post a Comment