Header Ads

Baxar Top News:सेवानिवृत प्रधानाध्यापिका की याद में श्रद्धांजलि सभा का हुआ आयोजन ...



बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर: आदर्श कन्या प्रा. वि. केसठ की सेवानिवृत प्रधानाध्यापिका  स्व. शांति देवी का देहांत हृदय गति रुकने से 11.04.2017 हो गया था | मंगलवार को ब्रह्मभोज के साथ शिक्षक समाज द्वारा श्रध्दांजलि सभा का आयोजन किया गया | शिक्षक परिवार के तरफ से मनोज कुमार, अजय कुमार विक्रांत व्यवस्थापक के रुप में रहे वहीं श्रध्दांजलि सभा की अध्यक्षता केसठ बी. ई. ओ. सईद अंसारी ने की तथा
संचालन राजेंद्र प्रसाद सिंह तथा मंच संचालन सौरभ पाठक ने किया | वक्ताओं ने कहा कि स्व. शांति देवी के निघन से शिक्षक व समाज सभी मर्माहत है | वे 31.01.2010 को सेवानिवृति पाने के बाद भी शिक्षा के क्षेत्र में  अलख जगाती रही | इनके चार पुत्र सुनील कुमार सिंह उर्फ़ पप्पू यादव, अरविंद कुमार उर्फ गामा यादव बक्सर के जि.प.अध्यक्ष हैं | उनकी दो पुत्रियाँ भी हैं | स्व. शांति देवी ने भूमिहीन कन्या विद्यालय के लिए बिहार सरकार से 90 डीसमील जमीन  स्कूल के नाम करवायी | यही नहीं विघालय भवन के निर्माण के साथ ही समाज के लिए भी उनका योगदान सराहनीय रहा |

No comments