Header Ads

Buxar Top News : अतिरूद्र महायज्ञ: आध्यात्मिक उर्जा का हो रहा संचार ...


बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर: श्रीनाथ आश्रम चरित्रन बक्सर में चल रहे दस दिवसीय भगवान चन्द्रमौलीश्वर महादेव के प्रतिष्ठा के स्वर्ण जयंती महोत्सव सह रूद्र महायज्ञ के आठवें दिन यज्ञानुष्ठान, रूद्राभिषेक, द्वादश ज्योर्तिलिंर्गाचन, अन्नक्षेत्र तथा कथा का आयोजन हुआ। श्रीनाथ बाबा के अनुसार साधना एवं तपस्या का मधुर प्रकाश पूरे आरम् को उर्जा एवं अध्यात्मिक शान्ति से सुशोभित कर रहा है। उन्होने कहा कि यज्ञ सगादि साध्य नहीं मात्र साधन है। आन्तरिक ज्योति एवं शाश्वत शान्ति की प्राप्ति के वेदिक ऋषि भी मंत्रो के माध्यम से इसी सत्य का अनुमोदन करते है। यज्ञ मण्डप में गूंजते मंत्र यज्ञ कुण्डो से उठती पवित्र ज्वालाऐं तथा यज्ञमण्डन की परिक्रमा करते हजारों स्त्री पुरूष सब मिलकर एक नवीन अध्यात्मिक लोक का सृजन करते है। वहीं कथा के दौरान महामण्डलेश्वर योगी शीलनाथ जी ने नवनाथ चौरासी सिद्धों के स्वरूप  का वर्णन करते हुए सृष्टि के तत्वों के रूप में उनकी व्याख्या की। द्वादश जयोर्तिलिंगों के महत्व पर भी उन्होने प्रकाश डाला।

No comments