Header Ads

Buxar Top News: जलभरी के साथ शुरू हुआ रूद्र महायज्ञ, शोभायात्रा का हुआ भव्य स्वागत ...



बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर: बुधवार को जलभरी व भव्य शोभा यात्रा के साथ ही 10 दिवसीय रूद्र महायज्ञ कि शुरुआत हो गयी | पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार निकाली गयी शोभा यात्रा नगर के विभिन्न मार्गों का भ्रमण करते हुए नाथ बाबा मंदिर पहुँच कर संपन्न हुई |

शोभा यात्रा में देशभर से पहुंचे नाथ संप्रदाय के साधु-संतों के आलावा नगर के कई गणमान्य लोग मौजूद रहे | नगर में शोभा यात्रा का भव्य स्वागत किया गया | जगह-जगह आकर्षक द्वार बनाए गए थे वहीँ कई संगठनों द्वारा शोभायात्रा में शामिल लोगों का अभिनन्दन किया गया |

आज हुई जलभरी के बाद गुरुवार (20 अप्रैल) से नित्य हवन यज्ञ तथा रुद्राभिषेक तथा सायंकाल में प्रवचन और सत्संग तथा 27 अप्रैल को मध्याह्न में भगवन श्री आदिनाथ का 108 कलशों से मस्तकाभिषेक तथा श्रीचन्द्रमौलीश्वर तथा द्वादश ज्योर्तिलिंगों का रुद्राभिषेक किया जाएगा | सायंकाल में दीपदान तथा नवनाथ पूजा प्रकरण के साथ 28 अप्रैल को पूर्णाहुति के बाद भंडारे के साथ आयोजन के साथ कार्यक्रम का समापन होगा।

No comments