Header Ads

Buxar Top News: आई.एम.ए. की बैठक में हुआ बक्सर शाखा के पदाधिकारियों का चुनाव |



बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर: शनिवार को रेडक्रॉस भवन में आई एम ए के बक्सर शाखा की सालाना बैठक अध्यक्ष डॉ. महेंद्र प्रसाद की अध्यक्षता में हुई | बैठक में बक्सर शाखा के पदाधिकारियों का चुनाव हुआ | डॉ. सी एम सिंह ने चुनाव पदाधिकारी की हैसियत से चुनाव संपन्न कराया | चुनाव मेंडॉ. महेंद्र प्रसाद को अध्यक्ष एवं डॉ. वी.के. को निर्विरोध सचिव चुना गया | इसके अतिरिक्त शाखा के अन्य पदाधिकारियों का भी चुनाव किया गया |
चुनाव के पूर्व डॉ.वी.के सिंह ने वाढ 2016-17 की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की | साथ ही उन्होंने संस्था की वित्तीय स्थिति से अवगत कराया |


उक्त अवसर पर डॉ. एहसान अहमद, डॉ. आशुतोष कुमार सिंह, डॉ. अरुण कुमार, डॉ. के.पी.राय, डॉ. भूपेन्द्र कुमार, डॉ. रंगनाथ तिवारी, डॉ. अनिल सिंह, डॉ. तनवीर फरीदी, डॉ. दिलशाद आलम, संतोष कुमार, डॉ. अनीता कुमारी, डॉ. एस.एन. राय, डॉ. अजीत सिंह डॉ.राजेश सिंह, डॉ. चंद्रशेखर डॉ. आर.वी प्रसाद समेत कई लोग मौजूद थे | 

No comments