Header Ads

Buxar Top News: अपराधियों के हौसले बुलंद, पाण्डेय पट्टी में घर में घुसकर मारी गोली ...



बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर: बीती रात अज्ञात हमलावरों को मुफ्फसिल थानाक्षेत्र के पाण्डेय पट्टी गाँव में एक व्यक्ति को गोली मार दी | घायल व्यक्ति को चिंताजनक हालत में बनारस रेफर किया गया है |
प्राप्त जानकारी के अनुसार पांडेय पट्टी के रहने वाले अलख नारायण सिंह(56 वर्ष) पिता-शिवनारायण सिंह को अपराधियों ने रात करीब साढ़े बारह बजे घर में घुस कर गोली मार दी | हमलावर दीवार फांद कर घर में घुसे थे | आनन फानन में घायल को सदर अस्पताल ले जाया गया जहाँ उनकी गंभीर हालात को देखते हुए उन्हें बनारस रेफर कर दिया |
इन दिनों अपराधियों के हौसले बुलंद हैं नगर में 30 मार्च को अपराधियों ने अम्बेडकर चौक निवासी कमलाकांत तिवारी को गोली मार दी थी | अभी उस काण्ड में पुलिस अपराधियों तक नहीं पहुँच पायी थी तभी इस घटना ने पुलिस के सामने एक नई चुनौती खड़ी कर दी है |

No comments