Header Ads

Buxar Top News: बाइक चालक की लापरवाही से गयी महिला की जान ...




सड़क जाम कर रहे लोग 


बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर:  बाइक चलाते समय लापरवाही के कारण एक महिला को असमय काल के गाल में समाना पड़ा | ब्रम्हपुर थाना क्षेत्र के ब्रम्हपुर चौरास्ता के पास एक ट्रक ने महिला को कुचल दिया जिससे घटना स्थल पर ही उसकी मौत हो गई।
थाना प्रभारी विनय कुमार ने बताया कि सिमरी थाना के छोटका राजपुर की रहने वाली  महिला शांति देवी(52 वर्ष) पति घुरहु शर्मा अपने मैके ब्रम्हपुर थाना के कुमावन गाँव आयी थी | वहाँ से वह अपने भतीता मुकेश कुमार के साथ उसकी बाइक पर बैठ कर वापस अपने घर छोटका राजपुर जा रही थी | इसी दौरान सुबह सात बजे ब्रम्हुपर चौरास्ता के पास पर मृतक महिला का भतीजा ट्रक के बायीं तरफ से ओवरटेक करने लगा |  इस दौरान अनियंत्रित बाइक पलट गयी और महिला ट्रक के पिछले चक्के के नीचे आ गयी | ट्रक महिला को कुचलते हुए आगे बक्सर की तरफ़ भाग निकला। महिला की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी | घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने एन एच 84 जाम कर दिया है | जिससे वाहनों की लंबी कतार लग गयी है |

No comments