Header Ads

Buxar Top News: आरा डीएसओ सस्पेंड, बक्सर के अधिकारियों पर गिरी गाज...



बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर: खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री मदन सहनी द्वारा किये गये विभागीय निरिक्षण में मिली अनियमितता पर विभाग द्वारा मांगे गये स्पष्टीकरण पर संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर आरा एवं बक्सर के चार अधिकारियों पर कार्रवाई की गयी है। साथ ही नालंदा में धान अधिप्राप्ति में अनियमितता के मामले में एस.एफ.सी. के प्रभारी जिला प्रबंधक पर विभागीय कार्रवाई की गयी।

इन पर गिरी गाज-
मंत्रालय सूत्रों के अनुसार विमल कुमार, प्रभारी जिला आपूर्ति पदाधिकारी, निलम्बित किया गया। (एडीएसओ डीएसओ के प्रभार में थे)
मिथिलेश कुमार, सहायक जिला आपूर्ति पदाधिकारी, डूमरांव (बक्सर) एवं
प्रवीण कुमार सिन्हा, सहायक जिला आपूर्ति पदाधिकारी, बक्सर) के विरुद्ध अनुशासनिक कार्रवाई करने हेतु प्रपत्र क में आरोप गठित किया जा रहा है।
शिशिर कुमार मिश्रा, जिला आपूर्ति पदाधिकारी, बक्सर के विरुद्ध अनुशासनिक कार्रवाई करने से पूर्व जिला पदाधिकारी से स्पष्टीकरण पर मंतव्य मांगा गया है।
परवेज आलम, प्रभारी जिला प्रबंधक एस.एफ.सी. नालंदा को धान अधिप्राप्ति में अनियमितता को लेकर उनके मूल विभाग (पैतृत्क विभाग) भेजा गया। मामले में विभागीय कार्रवाई की जायेगी।

क्या है मामला-
दिसंबर माह में खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री मदन सहनी आरा और बक्सर में भ्रमण किया गया। भ्रमण के दौरान इन जिलों में ये शिकायतें मिली-
बक्सर-
किरासन तेल थोक विक्रेता द्वारा रोस्टर द्वारा डीलरों को ससमय किरासन तेल की आपूर्ति नहीं किया जाना। बिना किसी विभागीय पदाधिकारी की उपस्थिति में तेल टैंकर को अनडोल कराया जाना। प्रखंड आपूर्ति द्वारा कूपन उपलब्ध नहीं कराया जाना।
आरा-
विमल कुमार, प्रभारी जिला आपूर्ति पदाधिकारी, आरा पर जन वितरण प्रणाली विक्रेताओं के माध्यम से नाजायाज राशि की वसूली करवाने संबंधी शिकायत प्राप्त हुई है। अक्टूबर एवं नवंबर-2016 का खाद्यान का विवरण दिसंबर माह तक प्रारंभ नहीं किया जाना। दिसंबर 2016 का खाद्यान उठा कर पिछले तीन माह का बैकलॉग क्लियर किया जाना। कूपन के बिना ही खाद्यान का वितरण किया जाना। जना वितरण प्रणाली विक्रेताओं द्वारा अन्त्योदय कार्ड के लाभार्थियों से प्रति लाभुक 49 रुपये तथा पी.एच.एच लाभुकों से 7-12 रुपये प्रति यूनिट की दर से वसूल किया जाना, एवं प्रति माह अनाज की वितरण नहीं होना।

खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री मदन सहनी ने कहा कि गरीबों के अधिकारों का हनन करने वाले अधिकारियों को बक्शा नहीं जायेगा। हम लाभुकों के अधिकारों के प्रति गंभीर हैं। आगे कई अन्य जिलों में भ्रमण की योजना है। जहां कहीं गड़बड़ी मिली, कड़ी कार्रवाई की जायेगी।

*पेट्रोल पम्प मामले में*
उत्तर प्रदेश में पेट्रोल पम्प में कम तेल मिलने के मामले में खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री मदन सहनी ने कहा कि बिहार में अब तक किसी तरह की कोई शिकायत नहीं मिली है। पर हम सतर्क हैं, उपभोक्ताओं को आगे किसी तरह की परेशानी न हो, और उन्हें उचित मात्रा में पेट्रोल-डीजल मिले, इसलिए विभाग के द्वारा टीम गठन कर के चुनिंदा पेट्रोल पम्प की जाँच कराने पर विचार किया जा रहा है।

No comments