Header Ads

Buxar Top News: मजदूरों के अधिकार के लिए लड़ते रहेंगे लड़ाई – अश्वनी |



बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर: मजदूर दिवस के अवसर पर महर्षि च्यवन थर्मल पॉवर मजदूर संघ द्वारा चौसा प्रधान कार्यालय में एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया | कार्यक्रम की अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष अश्वनी कुमार वर्मा(अधिवक्ता) तथा सञ्चालन सचिव डॉ. डी आर दास ने किया |
इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि यूनियन मजदूरों की समस्याओं के निदान के लिए हमेशा संघर्ष करते हुए उन्हें हक़ दिलवाते रहेगी | उन्होंने कहा कि थर्मल पॉवर में स्थानीय लोगों को वरीयता के आधार पर नौकरी दी जाए | साथ ही उन्होंने जल्द से जल्द प्रोजेक्ट को शुरू करने की भी मांग की |

इस अवसर पर महासचिव राजू खरवार राजेश कुमार, राकेश गुप्ता, सुबाष वर्मा, इमरान अंसारी, जोखू उपाध्याय, रिजवान खान, ओम प्रकाश दास, राधा देवी, कमलावती देवी, रजनी देवी, ह्रदय नारायण सिंह पिंटू सिंह, मिलन राम, धनबासी देवी, मंजू देवी विमला देवी, सरिता देवी, श्याम प्यारी देवी, गीता देवी, जय प्रकाश राम, शीला देवी, कमलावती देवी, रजनी देवी, श्याम जी चौरसिया, मनोज चौधरी, काशी नाथ वर्मा समेत कई लोग उपस्थित थे |  

No comments