Header Ads

Buxar Top News: मासूमों पर गिरा आसमानी कहर दो की मौत, एक घायल ...


बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर: आसमानी बिजली दो मासूमों पर कहर बनकर गिरी | बुधवार की सुबह जिले के कृष्णाब्रह्म थानान्तर्गत अरियावं गांव में ठनका गिरने से जहाँ दो बच्चों की मौत हो गयी | वहीं एक किशोर बुरी तरह से झुलस गया |मृतकों में अरियांव का रहने वाला किशन मुसहर(8 वर्ष) पिता स्व. कुमार मुसहर तथा गोलू मुसहर(9 वर्ष), पिता मड़ई मुसहर शामिल हैं |

वहीं पिंटू मुसहर (12 वर्ष), पिता गुड्डू मुसहर भी बुरी तरह से जख्मी हो गया | प्राप्त जानकारी के अनुसार किशन और गोलू सुबह में अपने घर के बाहर खेल रहे थे |  इसी दौरान मौसम ने अपना रंग बदला | और आसमान में छाये बादलों के बीच निकली बिजली ने उनको चपेट में ले लिया | कुछ दूरी होने के करण पिंटू मामूली रूप से घायल हुआ है | 


No comments