Buxar Top News: आ गया परिणाम, केसठ़ पैक्स के अध्यक्ष हुए मदन डीलर ..
- मतगणना में केसठ़ पैक्स के अध्यक्ष पद से 184 मतों से विजयी घोषित किए गए मदन प्रसाद डीलर.
- मदन डीलर को 542 वोट वही 358 वोट पाकर अरविन्द गुप्ता दूसरे नंबर पर रहे.
- पैक्स सदस्यों के परिणाम आने हैं बाकी.
- परिणाम आते ही लोग विजयी प्रत्याशी के समर्थक मनाने लगे जश्न.
बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर: 34 उम्मीदवारो के लिये सुबह सात बजे से शुरू हुयें मतदान में मतदाताओ ने उत्साह के साथ बूथो में पहुचकर लम्बी-लम्बी लाइनो में लगकर वोट पर चोट करने का काम किया |
वही प्रशासन मतदाताओ को किसी तरह की परेशानी न हो पाये इसके लिये बूथो में सुरक्षा के कडे इन्तजाम किये थे | पुलिस बल के जवान के साथ-साथ महिला सुरक्षा बलों को भी मतदान केंद्र पर लगाया गया था | एसडीओ और डीएसपी घूम-घूमकर मतदान केंद्रों का जायजा ले रहे थे, नावानगर थाना प्रभारी राजीव रंजन दलबल के साथ मतदान केंद्रों पर डटे हुए थे | मतदान के दौरान किसी प्रकार की गड़बड़ी न हो इसके लिए अधिकारियों ने मतदान कर्मियों और सुरक्षा बलों को कई निर्देश भी देते दिखे |
मतदान लगभग 54% रहा, महिलाओं ने भी सारे कार्य छोड़कर मतस्थल पहुची और अपने मताधिकार का प्रयोग करते हुए अपने मताधिकार का पालन किया | पैक्स चुनाव में महिलाओं ने पुरुषों की अपेक्षा बढ़—चढ़कर हिस्सा लिया. जहां पुरुष मतदाता से 3% ज्यादा महिला अपने मताधिकार का प्रयोग किया, जो की पहली बार केसठ़ पैक्स मे देखा गया |
मतो की गणना का कार्य शाम 5 बजे से शुरू हो गया था | जिसका परिणाम मतगणना के बाद देर रात तक आ ही गई |
सुबह सात बजे से ही अपने मताधिकार का प्रयोग कर नतीजे आने के इंतजार मे सभी सो भी नही पा रहे थे, जो कड़ी सुरक्षा के बीच केसठ़ प्रखंड मुख्यालय स्थित एफसीआई के गोदाम मे शांतिपूर्ण सम्पन्न हो गया |
मतगणना के उपरान्त निर्वाचित अध्यक्ष को निर्वाचन पदाधिकारी के द्वारा प्रमाण पत्र दिया गया |
मतगणना के परिणाम की घोषणा माइक से भी की जा रही थी |
अंचलाधिकारी सह निर्वाची पदाधिकारी मौके पर मुस्तैद दिखे |
-केसठ से सोनू सिंह की रिपोर्ट
Post a Comment