Header Ads

Buxar Top News: करोड़ो रुपए के सरकारी राशि के गबन के आरोपी राजपुर पैक्स अध्यक्ष ने किया आत्मसमर्पण, भेजे गए जेल ...


करोड़ो रुपए के सरकारी राशि के गबन के आरोपी राजपुर थाना के कांड संख्या 126/2015 के आरोपित देवढ़िया पैक्स अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह ने शुक्रवार को मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी के न्यायालय में सरेंडर कर दिया.
  • सरकारी धान के गबन का था आरोप.
  • मामले में दर्ज कराई गयी थी प्राथमिकी.

बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर: करोड़ो रुपए के सरकारी राशि के गबन के आरोपी राजपुर थाना के कांड संख्या 126/2015 के आरोपित देवढ़िया पैक्स अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह ने शुक्रवार को मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी के न्यायालय में सरेंडर कर दिया.जहां से उसे न्यायिक हिरासत में ले कर जेल भेज दिया गया.

करोड़ो रुपए के सरकारी राशि के गबन के मामले में संबंध में जिला प्रबंधक खाद्य निगम उदय प्रताप सिंह ने राजपुर थाना में आधा दर्जन पैक्स अध्यक्षों के विरूद्ध आपराधिक षड़यंत्र एवं सरकारी माल के गबन को लेकर प्राथमिकी दर्ज करायी थी. जिसमें कुल 19272.00 क्विंटल धान के गबन की बात कही गयी थी. उक्त धान की कीमत 3 करोड़ 24 लाख 73 हजार 320 रुपये है.

ज्ञात हो कि सरकारी धान के गबन के मामलों को देखते हुए राज्य सरकार के निर्देशंनुसार राज्य भर में ऐसे लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज कराया गया है.















No comments